न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- वास्तु के अनुसार घर से निकलते समय कुछ चीजों का हाथ से गिरना साधारण नहीं होता, परेशानी अपशकुन व किसी अनहोनी का संकेत भी हो सकता है. ऐसी स्थिति में व्यक्ति को अपने कार्यों में सावधानी बरतनी चाहिए.
आमतौर में हाथ से किसी चीज का छुटकर नीचे गिरना आम समझा जाता है, लेकन यही जब सुबह सुबह व्यक्ति किसी जरुरी काम से बाहर जाए और कुछ खास चीजें गिर जाए तो इसे सामान्य नहीं समझना चाहिए. घर से निकलते समय कुछ खास चीजों को हाछ से छुटकर नीचे गिरना अशुभ संकेत माना जाता है. किसी अपशकुन व अनहोनी के तरफ इशारा करता है, इसलिए सुबह इन चीजों के गिरते ही व्यक्ति को सावधान हो जाना चाहिए. जैसे-
दूध-
वास्तु शास्त्र के अनुसार सुबह सुबह के समय हाथ से दूध का गिरना अशुभ माना जाता है. ज्योतिष में दूध को समृद्धि और प्रचुरता का प्रतीक माना जाता है और इसलिए इसका गिरना धन, समृद्धि व उन्नति पर बुरा प्रभाव पड़ने जैसा माना जाता है. ऐसे में आपको लेन-देन, कर्ज उधार आदि मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए.
नमक-
वास्तु के अनुसार सवेरे सवेरे नमक का गिरना बी अत्यंत अशुभ माना जाता है. नमक को स्थिरता व सुख शांति से जोड़ कर देखा गया है, यदि हाथ से फिसलकर गिर जाए तो वाद विवाद, गृह क्लेश, धैर्य संयम खोने के तौर पर देखा गया है. ऐसे में धैर्यवान रहकर काम करने की जरुरत है.
सिंदूर-
हाथ से सिंदूर का गिरना भी अशुभ माना जाता है, ज्योतिष में सिंदूर को सुहाग के प्रतीक के रुप में देखा जाता है. कहा जाता है कि अगर सुबह में सिंदूर की डीबिया हाथ से छूटकर नीचे गिर जाता है तो परिवार व सुहाग पर विपदा आ सकती है. ऐसे में लोगों को बड़ी सावधानी के साथ कोई कार्य करनी चाहिए. किसी से बैर न रखें, वाव विवादों में न उलझें, धैर्य से काम लें.
आईना-
हाथ से आइना व दर्पन गिरना बी अशुभ संकेत में गिना जाता है. ये आपके जीवन में टकराव, चिंता व रिश्तों में दरार आने के तरफ इशारा करता है. वैसे कुछ लोग मानते हैं कि शीशा टूटकर आपके उपर आने वाली बलाओं व दुर्घटनाओं को अपने उपर ले लेता है. इसलिए इसे एक अशुभ संकेत को रुप में देखा गया है.
ये भी पढ़ेंः- डॉक्टर, AI साइंटिस्ट, टेक्नोलॉजी और डांस में निपुण है पुतिन की बेटियां, रूस के कई क्षेत्रों में निभा चुकी है अपनी भुमिका