हैदराबाद में पीने के पानी से कार धोना पड़ा भारी, वाटर बोर्ड ने लगाया 10,000 का जुर्माना

By : Mansi Kumari
हैदराबाद में पीने के पानी से कार धोना पड़ा भारी, वाटर बोर्ड ने लगाया 10,000 का जुर्माना

AI Generated Image

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
हैदराबाद में पानी की किल्लत को देखते हुए HMWSSB ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया हैं. शहर के बनजारा हिल्स इलाके में पीने के पानी से लग्जरी कार धोने पर एक व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई हैं.
घटना उस समय सामने आई जब हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड (HMWSSB) के प्रबंध निदेशक अशोक रेड्डी निरीक्षण के दौरान रोड नंबर 12 से गुजर रहे थे. उसी दौरान उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति बोर्ड की सप्लाई वाले पीने के पानी का इस्तेमाल अपनी कार साफ करने में कर रहा था.

अशोक रेड्डी तुरंत रुके और मौके पर ही उस व्यक्ति को पानी बर्बाद करने के लिए कड़ी फटकार लगाई. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आरोपी को नोटिस जारी किया जाए और नियमों के तहत जुर्माना लगाया जाए. निर्देशों के बाद बोर्ड के अधिकारियों ने मौके पर ही 10,000 रुपये का चालान काट दिया.


height=225

अशोक रेड्डी ने कहा कि शहर में पानी का स्तर लगातार गिर रहा है और ऐसे में पीने योग्य पानी का गैर-जरूरी कामों में उपयोग किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि कार वॉश, गार्डनिंग या किसी भी तरह की रोजमर्रा की गतिविधियों के लिए पेयजल का इस्तेमाल करना नियमों का उल्लंघन है और भविष्य में भी ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. बोर्ड ने नागरिकों से अपील की है कि पानी की कमी को देखते हुए हर बूंद का जिम्मेदारी से उपयोग करें. अधिकारियों का कहना है कि निगरानी बढ़ा दी गई है और पानी की बर्बादी पकड़े जाने पर तुरंत जुर्माना लगाया जाएगा.

यह भी पढ़े: विशाल शिवलिंग की यात्रा शुरू, नए साल पर बिहार के विराट रामायण मंदिर में होगी स्थापना

संबंधित सामग्री

मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद

मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद

पूर्वी चम्पारण जिले के कुण्डवाचैनपुर थाना क्षेत्र से मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता का मामला सामने आया है।

नवादा में शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, शव मिलने से सनसनी

नवादा में शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, शव मिलने से सनसनी

नवादा के रोह प्रखंड में एक शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का ट्रांसफर किया है।