न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- डीयूएसयू छात्र संघ ने 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इस बार विश्वविद्यालय में कुल 1.55 लाख से भी ज्यादा वोट पड़े. इस मुकाबले मे आर्यन मान ने प्रेसिडेंट पद पर जीत हासिल की है. डीयू के जानेमाने चेहरे आर्यन मान प्रेसिडेंट पद पर जीत हासिल की है.
आइए जानते आर्यन मान के बारे में
आर्यन मान के पिता बिजनेस के दुनिया में एक जाना माना नाम है. पिता सिकंदर मान, बेरी स्थित एडीएस ग्रुप के कार्यकारी निदेशक हैं. आर्यन के परिवार का पहचान मशहूर रॉयल ग्रीन शराब ब्रांड से भी जुड़ी हुई है. आर्यन के बड़े भाई विराट मान एडीएस ग्रुप के सीईओ और रोकोब्रांड के निदेशक भी हैं. सोशल मीडिया में आर्यन मान के कई वीडियो भी वायरल हुए हैं. जिनमें वे लग्जरी व महंगी गाड़ियों में प्रचार करते नजर आते हैं. आर्यन मान ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें बॉलीवुड स्टार संजय दत्त उसे अपना भतीजा बता रहे थे और छात्रों से वोट की अपील भी कर रहे थे. सोनू सूद ने भी आर्यन के लिए वोट मांगा था.
हरियाणा के बहादुरगढ़ का रहने वाला आर्यन हंसराज कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रहा है. वर्तमान में पुस्तकालय विज्ञान से मास्टर्स कर रहे हैं. पिछले कुछ सालों में एबीवीपी के छात्र आंदोलन में सक्रीय रहे हैं. जिनमें फीस बढ़ोत्तरी के खिलाप अभियान व बुनियादी ढांचों में सुधार हेतु कई मुद्दे शामिल हैं. मान फुटबॉल खिलाड़ी भी हैं. इस बार आर्यन नेस डीयू में मुफ्त वाईफाई, सब्सिडी वाला मेट्रो पास व स्पोर्ट्स फैसिलिटी बढ़ाने को लेकर चुनाव लड़ा था.
ये भी पढ़ेंः- DUSU Election Result 2025: ABVP का फिर से कब्जा, एक ही पोस्ट जीत पाई NSUI, आर्यन मान अध्यक्ष