न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: मार्च महीने के शुरू होते ही झारखड में मौसम ने यू-टर्न लिया हैं. झारखंड के अधिकांश इलाकों में आसमान में साफ हैं. लेकिन ठंडी हवाएं अपना असर दिखा रही हैं. एक बार फिर मौसम के बदलाव से ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी हैं. उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और बारिश के बाद उधर से आ रही हवाओं से यहां के मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिल सकती हैं.
हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी जारी
मौसम के यू टर्न के कारण राजधानी रांची समेत राज्य के अन्य हिस्सों में दिन भर धूप और हल्की गर्मी के बाद शाम से लेकर सुबह 8बजे तक ठंड का सख्त कहर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर पूरी तरह खत्म हो चुका है. हालांकि, हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी जारी है. उत्तर भारत में चल रही सर्द हवाओं व बर्फबारी का असर झारखंड में दिख रहा है. न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई हैं. ऐसे में एक बार फिर से ठंड का एहसास हो रहा है. और हवा में कनकनी बढ़ने की भी संभावना हैं.
तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट
वहीं, राजधानी रांची में आज मौसम की बात करें तो अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान हैं. ऐसे में दिनभर में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है. जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. इसके साथ ही, सुबह और शाम के समय ठंडक का अहसास भी होगा.
अन्य जिलों का तापमान
पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां व सिमडेगा अधिकतम 32 व न्यूनतम 15 डिग्री, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज में अधिकतम 30 व न्यूनतम 13 डिग्री, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम 29 डिग्री व न्यूनतम 12 डिग्री,बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला अधिकतम 29 डिग्री व न्यूनतम 12 डिग्री, दर्ज किया जा सकता है.