Wednesday, Feb 5 2025 | Time 15:27 Hrs(IST)
  • पशुपालन से जुड़कर लाभ उठाएं किसान : नीतू सिंह
  • रांची सिविल कोर्ट की महिला अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीरें, जमीन दलाल शंभू के ऊपर FIR दर्ज
  • नगड़ी में हुए डबल मर्डर मामले में लोगों ने किया सड़क जाम, गाड़ियों की लगी लंबी कतार
  • नगड़ी में हुए डबल मर्डर मामले में लोगों ने किया सड़क जाम, गाड़ियों की लगी लंबी कतार
  • NTPC मजदूर यूनियन एटक ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
  • नेतरहाट स्कूल में लातेहार टूरिज्म द्वारा सोहराय पेंटिंग वर्कशॉप का किया आयोजन, बच्चों को झारखंड की कला से कराया रूबरू
  • 100 बीमारियों का बस एक इलाज, रोज सुबह पी ले सिर्फ एक ग्लास ये रामबाण जूस, जाने इसे बनाने का सही तरीका
  • रांची में जल्द ही खुलेगा 'नमो ई-लाइब्रेरी' और 'साइबरपीस कम्युनिटी सेंटर', केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की पीसी
  • आखिर क्यों भारत के हर मोबाइल नंबर के आगे +91 लगता है? क्या है इसके पीछे की कहानी
  • बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड सुविधा की मांग, सिविल सर्जन को सौंपा गया मांग पत्र
  • राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र के मुरगु पुल के समक्ष हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जोरों-शोरों से जारी, 1 56 करोड़ वोटर्स देंगे वोट
  • पत्रकारों की सुरक्षा का विश्वास, रामगढ़ डीसी ने कहा- निर्भीक होकर करें पत्रकारिता
  • विश्व कैंसर दिवस पर छेंचा पंचायत के विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
  • राज भवन उद्यान का दरवाजा अब आम लोगों के लिए खुला, गुलाबों की रंगीन महक का लुफ्त उठाने का शानदार मौका
झारखंड


Jharkhand Weather Update: झारखंड में बढ़ेगा ठंड का कहर! 3 दिन बाद होगा मौसम में बड़ा बदलाव

IMD ने जारी किया अलर्ट
Jharkhand Weather Update: झारखंड में बढ़ेगा ठंड का कहर! 3 दिन बाद होगा मौसम में बड़ा बदलाव

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड में सर्दी ने फिर से अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया हैं. राजधानी रांची में ठंड ने बीते 24 घंटों में लोगों की परेशानियों को और बढ़ाया हैं. दिन के वक्त भी सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ था और दोपहर में भी सर्दी ने लोगों को बेहाल कर दिया हैं. कोहरे की वजह से दृश्यता बेहद कम हो गई, जिसके कारण 5 फीट की दूरी पर खड़ी गाड़ी भी नजर नहीं आ रही.

 

मौसम विभाग के अनुसार, पछुआ हवा के कारण तापमान में गिरावट आई हैं. आने वाले 24 घंटों में और सर्दी बढ़ने का अनुमान है, जिससे रात में कनकनी और बढ़ सकती हैं. तापमान में गिरावट के कारण ठंड और अधिक महसूस होगी. हालांकि, पश्चिमी विक्षोम के प्रभाव से तीन दिन बाद मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है लेकिन फिलहाल ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं हैं.

 

कोहरे का प्रकोप और येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने कोहरे के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया हैं. सुबह के समय कोहरे का प्रभाव काफी तेज होगा, जिससे सड़कें बेहद धुंधली नजर आएंगी. विशेषज्ञों का कहना है कि यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे शाम या रात के समय यात्रा न करें क्योंकि कोहरे के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता हैं. सुबह 8 बजे या 9 बजे के बाद ही यात्रा करने की सलाह दी गई हैं. 

 

शीतलहर का असर

मौसम विभाग के मुताबिक, शाम के वक्त शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है, जिससे ठंड और अधिक बढ़ेगी. विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को सर्दी से बचने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता हैं. 

 

आज का तापमान 

आज धनबाद, गिरिडीह, पाकुड़,देवघर, जामताड़ा, गोड्डा, साहिबगंज में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता हैं. वहीं चतरा, लातेहार, लोहरदगा, कोडरमा, गढ़वा, पलामू में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस हो सकता हैं. इसके अलावा हजारीबाग, खूंटी, रांची, बोकारो, रामगढ़, गुमला में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता हैं. साथ ही सिमडेगा, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस हो सकता हैं. 

 

अधिक खबरें
नगड़ी में हुए डबल मर्डर मामले में लोगों ने किया सड़क जाम, गाड़ियों की लगी लंबी कतार
फरवरी 05, 2025 | 05 Feb 2025 | 2:53 AM

राजधानी रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर को लेकर लोगो में खास आक्रोश देखने को मिला है. आरोपियों की गिरफ्तारी और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर नगड़ी-इटकी मार्ग को जाम कर दिया गया. इस सड़क जाम से सड़क के दोनों तरफ कई किलोमीटर का लंबा जाम लग गया.

पत्रकारों की सुरक्षा का विश्वास, रामगढ़ डीसी ने कहा- निर्भीक होकर करें पत्रकारिता
फरवरी 05, 2025 | 05 Feb 2025 | 10:43 AM

पत्रकारों के सुरक्षा मुद्दे पर रामगढ़ के प्रेस क्लब के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार बीरू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी (डीसी) चंदन कुमार से मुलाकात की. इस बैठक में पत्रकारों ने अपनी सुरक्षा संबंधी चिंताओं को डीसी के सामने रखा और अपने कार्य में आने वाली परेशानियों का जिक्र किया. पत्रकारों ने विशेष रूप से कोयला तस्करी से संबंधित समाचारों की रिपोर्टिंग के दौरान आने वाली धमकियों का मुद्दा उठाया. प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जब से अवैध कोयला तस्करी की खबरें प्रकाशित हो रही है, तस्करों और उनके समर्थकों ने कई बार पत्रकारों को धमकी दी हैं. ये तस्कर पत्रकारों को मारपीट करने, झूठे आरोप लगाने और उन्हें झूठे मामलों में फंसने की धमकियां दे रहे हीं.

राज भवन उद्यान का दरवाजा अब आम लोगों के लिए खुला, गुलाबों की रंगीन महक का लुफ्त उठाने का शानदार मौका
फरवरी 05, 2025 | 05 Feb 2025 | 9:09 AM

झारखंड की राजधानी रांची में स्थित राज भवन उघान अब आम लोगों के लिए खोला जाएगा. इस शानदार उघान का दीदार करने के लिए लोगों को बस कुछ वक्त और इंतजार करना होगा. यह 6 फरवरी से 12 फरवरी तक जनता के लिए खोला जाएगा. इस दौरान आम व्यक्ति राज भवन के गेट नंबर 2 से सुबह 10:00 बजे से दिन के 1:00 तक प्रवेश कर सकते हैं

Jharkhand Weather Update: झारखंड में ठंड का जल्द ही होगा कमबैक, 8 फरवरी के बाद लौटेगी बर्फीली ठंड, जानें आज का वेदर अपडेट
फरवरी 05, 2025 | 05 Feb 2025 | 7:35 AM

झारखंड में इस हफ्ते मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला हैं. 8 फरवरी के बाद राज्य के तापमान में भारी गिरावट का अनुमान हैं. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड का असर बढ़ेगा. हालांकि इससे पहले सुबह के समय हल्का कोहरा और धुंध का असर दिखाई देगा लेकिन दिन में आसमान साफ रहेगा और तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती हैं.

पतरातू थाना क्षेत्र में कार और बाइक के बीच टक्कर, 3 लोग घायल
फरवरी 04, 2025 | 04 Feb 2025 | 10:32 AM

पतरातू थाना अंतर्गत पतरातु डैम के कटुआ कोचा के निकट बाइक और कार के बीच हुई टक्कर से कटिया निवासी बाइक सवार पंकज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकि इसी बाइक पर सवार पंच मंदिर निवासी प्रियांशु कुमार और कोतो निवासी पंकज कुमार चोटील हुए हैं.