न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली हैं. चार दिन पहले तक जो लोग दिन में स्वेटर पहनने से कतराते थे, अब वही लोग जैकेट में नजर आ रहे हैं. दरअसल, पश्चिमी विक्षोम का असर राज्य में धीरे-धीरे महसूस होने लगा हैं. इससे तापमान में गिरावट और कड़ाके की ठंड के आसार हैं.
क्या है पश्चिमी विक्षोम का असर?
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोम का असर प्रदेश के मौसम पर है, जिसके चलते न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट देखी जा रही हैं. शनिवार यानी आजइस गिरावट के और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है, जिससे दिन-रात में ठंड बढ़ सकती हैं.
तापमान में और गिरावट की संभावना
रांची, चतरा, पाकुड़, गुमला, बोकारो और लातेहार जैसे जिलों में अगले दो दिनों तक शीतलहर चलने की संभावना हैं. सुबह में हल्का कोहरा और शाम को ठंडी हवा के कारण सर्दी बढ़ सकती हैं. खासकर, पहाड़ी इलाकों में शीतलहर फिर से सक्रिय हो गई हैं. वहीं चतरा में शुक्रवार को सबसे कम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस तक गिरा.
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए तापमान में 2-3 डिग्री तक की गिरावट की संभावना जताई है लेकिन तीन दिन बाद एक बार फिर तापमान में 3-4 डिग्री की वृद्धि हो सकती हैं.