Tuesday, Apr 29 2025 | Time 12:43 Hrs(IST)
  • मुंगेर में दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन, कई जगह के पहलवानों ने लिया भाग
  • Breaking News: डॉ राजकुमार ने एक बार फिर रिम्स निदेशक का पदभार संभाला
  • आतंक का दूसरा नाम सांड! रांची के सड़कों पर घूम रहा है खुलेआम, लोगों के बीच दहशत का माहौल
  • डुमरी विधायक जयराम महतो को मुखिया ने सौंपी मांग पत्र, क्षेत्र के कई समस्याओं से करवाया अवगत
  • सिमडेगा की प्यास बुझाने वाला केलाघाघ डैम खतरे में, भीषण जलसंकट के है संकेत
  • 10 मई को रांची आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • 11 छक्के, 7 चौके और 35 गेंद में सेंचुरी 14 साल के सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, क्रिकेट जगत में "वैभव" की धमाकेदार एंट्री
  • जमशेदपुर: घाघीडीह के राजा तालाब में सैकड़ों मछलियां मरीं, मच्छरों के लिए किया था केमिकल का छिड़काव
  • अड़की के सिंदरी में स्कूल बस हादसा: एसबी पब्लिक स्कूल की बस खेसारी बेरा में दुर्घटनाग्रस्त, सभी बच्चे सुरक्षित
  • दिव्यांग रेल यात्री के साथ मारपीट, छिनतई व शर्मनाक करतूत करने की शिकायत
  • दिव्यांग रेल यात्री के साथ मारपीट, छिनतई व शर्मनाक करतूत करने की शिकायत
  • दो लाख घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए कार्यपालक अभियंता, निगरानी की टीम ने मारा छापा
  • Chardham Yatra 2025: बद्रीनाथ धाम में फोटो खींचना पड़ सकता है महंगा, नियम तोड़े तो भरना पड़ेगा 5000 रूपए जुर्माना
  • 2025 में Youtube का नया अपडेट: 20वीं एनिवर्सरी पर बदलने वाला है यूट्यूब का लुक! जानें और क्या होगा खास
  • 2025 में Youtube का नया अपडेट: 20वीं एनिवर्सरी पर बदलने वाला है यूट्यूब का लुक! जानें और क्या होगा खास
झारखंड


Jharkhand Weather Update: धुंध के साथ हुई सुबह की शुरुआत, रांची में सुबह-शाम ठंडक, जानें वेदर अपडेट्स

Jharkhand Weather Update: धुंध के साथ हुई सुबह की शुरुआत, रांची में सुबह-शाम ठंडक, जानें वेदर अपडेट्स
न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: झारखंड की राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में इन दिनों सुबह की शुरुआत धुंध की चादर के साथ हो रही है. राज्य के कई जिलों में ठंड के साथ-साथ कोहरे ने भी दस्तक दे दी हैं. सूबे में 4 दिसंबर तक मौसम का मिजाज शुष्क रहेगा. और सुबह में धुंध रहने का अनुमान है. जिसके बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं.

 

मौसम विभाग के अनुसार, आज सुबह में कोहरा या धुंध और उसके बाद आंशिक बादल छाए रहेंगे. और कनकनी बराकर रहेगी. कल शनिवार को कुछ इसी तरह का मौसम रहेगा. दिसंबर और जनवरी तक इस ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है. झारखंड में धीरे-धीरे ठंड अब अपने चरम की ओर बढ़ा रहा हैं. 

 

आज का मौसम का तापमान

रांची में आज की तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा. आज मौसम शुष्क रहेगा. सुबह में कोहरा और दोपहर में हल्की धूप देखने को मिलेगा. लेकिन ठंडी हवा चलेगी. शाम और रात में जबरदस्त ठंड का एहसास होगा.





 

शहरों का तापमान कितना रह सकता है?

देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह और जामताड़ा में अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम तापमान 13 -14°C रहने की संभावना है. गोड्डा, पाकुड़ में अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम तापमान 15°C. साहिबगंज, चतरा, कोडरमा, गढ़वा, पलामू, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, गुमला में अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम तापमान 14 -15°C. लातेहार, बोकारो, लोहरदगा, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी में अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम तापमान 12°C रह सकता है.

अधिक खबरें
10 मई को रांची आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
अप्रैल 29, 2025 | 29 Apr 2025 | 11:15 AM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 10 मई को रांची आएंगें. राजधानी रांची में आयोजित होने वाली 27वीं पूर्वी क्षेत्र परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बैठक में झारखंड के अलावा बिहार उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री को आमंत्रित भी किया गया हैं.

दिव्यांग रेल यात्री के साथ मारपीट, छिनतई व शर्मनाक करतूत करने की शिकायत
अप्रैल 29, 2025 | 29 Apr 2025 | 10:16 AM

हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक दिव्यांग रेलयात्री रोहित चौधरी ने मधुपुर स्टेशन में वर्दीधारी और उसके दलालो द्वारा उसके साथ मारपीट कर 23 हजार छीन लेने दुर्वव्यहार करने और पैंट उतार कर उसकी जाति चेक करने का गंभीर आरोप लगाया है.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज! अगले 6 दिनों तक बारिश से वेदर रहेगा कूल-कूल
अप्रैल 29, 2025 | 29 Apr 2025 | 6:42 AM

झारखंड में गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर हैं. आज से राज्य में मौसम कूल-कूल रहने वाला हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 6 दिनों तक झमाझम बारिश की संभावना जताई हैं. इसके साथ ही आंधी-तूफान और वज्रपात को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया गया हैं.

कोडरमा के झुमरी तिलैया में कांग्रेस की संगठनात्मक एवं समीक्षा बैठक, मंत्री डॉ इरफान अंसारी हुए शामिल
अप्रैल 28, 2025 | 28 Apr 2025 | 10:54 PM

कोडरमा के झुमरीतिलैया स्थित शिव वाटिका में आज कांग्रेस संगठनात्मक एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री डॉ इरफान अंसारी शामिल हुए. बैठक के दौरान उन्होंने रांची में 3 मई को आयोजित होने वाले संविधान बचाव यात्रा में कोडरमा से ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं के शामिल होने का आवाहन भी किया. मौके पर मौजूद पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी ओर से संगठन को मजबूत बनाने के लिए सुझाव और समस्याओं से मंत्री इरफान अंसारी को अवगत कराया. कार्यक्रम के अंत में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों की याद में 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.

भारतीय दूतावास ने की भारी चूक, ईरान में हुई थी झारखंड के युवक की मौत, एक महीने बाद भेजा यूपी के युवक का शव
अप्रैल 28, 2025 | 28 Apr 2025 | 10:45 PM

ईरान स्थित चरक बंदरगाह जलपोत शिप रासा IMO में तैनाती के दौरान एक हादसे में झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत तरतरा गांव के युवक मरीन इंजीनियर अहलाद महतो की मौत हो गई थी. इसके अलावा इस हादसे में उत्तर प्रदेश के जौनपुर के एक मरीन इंजीनियर शिवेंद्र प्रताप सिंह की भी मौत हो गई थी. इसके बाद दोनों के पार्थिव शरीर को भारत लाए जाने के लिए दोनों के परिजनों ने एक महीने तक इंतजार किया. ऐसे में रविवार 27 अप्रैल को अहलाद नंदन महतो के पार्थिव शरीर उसके परिजन कोलकाता एयरपोर्ट लेने पहुंचे. ऐसे में अहलाद का पार्थिव शरीर विमान से मध्य रात्रि कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचा. इसके बाद सोमवार 28 अप्रैल को उसके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव तरतरा लाया गया. उस समय वहां काफी लोग मौजूद थे. लेकिन गांव के लाल के अंतिम दर्शन के लिए इन्तजार कर रहे लोगों का हौसला पस्त हो गया.