चोरदाहा बॉर्डर पर स्विफ्ट-अज्ञात ट्रक की भीषण टक्कर, तीन गंभीर घायल

By : News11 Bharat
चोरदाहा बॉर्डर पर स्विफ्ट-अज्ञात ट्रक की भीषण टक्कर, तीन गंभीर घायल

वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज11  भारत

बरही/डेस्क: चौपारण थाना क्षेत्र के झारखंड-बिहार सीमा स्थित चोरदाहा बॉर्डर पुल के पास  भीषण सड़क हादसा हुआ. काशी से पूजा कर टाटा जमशेदपुर लौट रही स्विफ्ट कार की अज्ञात ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई.

प्राथमिक जांच में सामने आया कि कार चालक को झपकी आने से वाहन अनियंत्रित हो गया और ट्रक से जा भिड़ा. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार संख्या JH05CC5814 के परखच्चे उड़ गए.

घायल
1. संदीप कुमार झा, 36 वर्ष, निवासी सिमरिया, चतरा 
2. विजय कुमार भगत, 36 वर्ष, निवासी सिवान, बिहार 
3. त्रिलोकी नाथ प्रसाद, निवासी टाटा जमशेदपुर

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. चोरदाहा चेकपोस्ट प्रभारी नीतीश कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को कार से बाहर निकाला गया. सभी को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है.
चौपारण पुलिस फरार ट्रक की तलाश में जुटी है.

यह भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने की PC, 10000 करोड़ के ट्रेजरी स्कैम को लेकर राज्य सरकार को घेरा

संबंधित सामग्री

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

फाइनल मैच के बीच अचानक गोल को लेकर दोनों टीमों में विवाद हो गया है.

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.