झापा पंचायत भवन में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य कैंप आयोजित

By : News11 Bharat
झापा पंचायत भवन में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य कैंप आयोजित

वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज11  भारत

बरही/डेस्क: चौपारण प्रखंड के झापा पंचायत भवन में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सौ दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस कैंप का नेतृत्व सामुदायिक अस्पताल चौपारण के प्रभारी डॉ. डी. एन. ठाकुर ने किया. कैंप में डॉक्टरों की टीम द्वारा ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा टीबी के संभावित मरीजों की पहचान कर आवश्यक परामर्श दिया गया. मौके पर ही जरूरतमंद मरीजों के बीच नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया. डॉ. ठाकुर ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य टीबी रोग के प्रति जागरूकता फैलाना और समय पर जांच व इलाज सुनिश्चित करना है, ताकि क्षेत्र को टीबी मुक्त बनाया जा सके. कैंप में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया.

यह भी पढ़ें: चोरदाहा बॉर्डर पर स्विफ्ट-अज्ञात ट्रक की भीषण टक्कर, तीन गंभीर घायल

संबंधित सामग्री

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

फाइनल मैच के बीच अचानक गोल को लेकर दोनों टीमों में विवाद हो गया है.

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.