बरवाडीह में 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान तेज, वेदिक सोसाइटी की पहल

By : Vaibhaw Vikram
बरवाडीह में 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान तेज, वेदिक सोसाइटी की पहल

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: वेदिक सोसाइटी द्वारा जस्ट टू राइट्स – एक्सेस टू जस्टिस परियोजना के अंतर्गत चलाए जा रहे 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बरवाडीह प्रखंड में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया. संस्था के सभी कार्यकर्ता प्रखंड, पंचायत और गांव-गांव में बाइक से पहुंचकर लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर रहे हैं. 

विद्यालयों और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं ग्रामीणों को बाल विवाह नहीं करने और न होने देने की शपथ दिलाई जा रही है.अभियान के दौरान पोस्टर और पर्चों के माध्यम से भी लोगों तक संदेश पहुंचाया जा रहा है. जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं और संवाद कार्यक्रम आयोजित कर बाल विवाह के खिलाफ सामाजिक जागरूकता बढ़ाई जा रही है. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर भी शामिल हुईं. 

उन्होंने बाल विवाह उन्मूलन के लिए समाज के हर वर्ग से आगे आने की अपील की.संस्था की कार्यकर्ता संगीता कुमारी ने बताया कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति है, जिसे समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है. उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से लोगों को कानून की जानकारी दी जा रही है तथा बाल विवाह की सूचना संबंधित अधिकारियों को देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. संस्था का उद्देश्य है कि लातेहार जिला बाल विवाह मुक्त बने और समाज में बाल अधिकारों के प्रति व्यापक जागरूकता स्थापित हो.

यह भी पढ़ें: धनबाद में वृद्ध जनों के साथ उपायुक्त ने खेली अबीर-गुलाल व फूलों की होली, खुशी से खिल उठे सभी के चेहरे

संबंधित सामग्री

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.