न्यूज11 भारत
बुढ़मू/डेस्क: 'जनता जागृति विकास केंद्र' द्वारा 11वीं वरिष्ठ प्रशिक्षक महा सम्मेलन का आयोजन 1 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे आरीद, उमेडंडा, बुढ़मू, रांची में किया जा रहा है. 'सेवा ही सर्वोच्च धर्म है' के उद्घोष के साथ होने वाले इस सम्मेलन में समाजसेवी और वरिष्ठ प्रशिक्षकों को संगठित होकर प्रगतिशील समाज की नींव मजबूत करने का आह्वान किया गया है.मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक श्री मुकुटधारी महतो (हजारीबाग) शिरकत करेंगे. विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती सरोज देवी (जिला परिषद सदस्य, चन्दवा पश्चिम), श्री विनोद उरांव (जिला परिषद सदस्य, लातेहार पूर्वी), श्री रामजीत गंझू (जिला परिषद सदस्य, बुढ़मू पश्चिम) तथा श्रीमती सुमित्रा देवी (मुखिया, सरले पंचायत, बुढ़मू) शामिल हैं.
सम्मेलन की अध्यक्षता जे.ज.वि. केंद्र के केंद्रीय अध्यक्ष अजय नारायण प्रसाद करेंगे. गरिमामयी उपस्थिति में श्रीमती गीता देवी (केंद्रीय उपाध्यक्ष), तुलसी कुशवाहा (महाप्रबंधक, चिकित्सा केंद्र), जितेन्द्र सोरेन (केंद्रीय सचिव), महाबीर महतो (परियोजना संरक्षक, आरीद), जिवार्धन प्रसाद (केंद्रीय कोषाध्यक्ष), द्वारिका साव (कोडरमा मंडल प्रभारी), मो. लियाकत अंसारी , अमित टाना भगत (प्रधानाचार्य, जागृति विद्यालय, आरीद) तथा स्वागत कांक्षी श्री फुलेश्वर कुमार महतो (परियोजना उप संरक्षक) और श्रीमती सुनिता देवी (उप-प्रधानाचार्य, जागृति विद्यालय) रहेंगे. समस्त केंद्रीय सदस्य एवं प्रांतीय पदाधिकारी भी उपस्थित होंगे.जे.ज.वि. केंद्र के इस प्रयास से क्षेत्रीय विकास और समाज जागृति को नई गति मिलेगी. सभी आमंत्रित अतिथियों से उपस्थिति की अपील की गई है.
यह भी पढ़ें: उत्पाद विभाग की टीम ने राजनगर थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब अड्डों पर की छापेमारी, 80 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त