BIT मेसरा

रांची: देर रात BIT मेसरा के हॉस्टल में पंखे से लटका मिला छात्रा का शव

बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (BIT) मेसरा के हॉस्टल में एक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला.

By : Dipali Kumari
रांची: देर रात BIT मेसरा के हॉस्टल में पंखे से लटका मिला छात्रा का शव

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
राजधानी रांची के बीआईटी मेसरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (BIT) मेसरा के हॉस्टल में एक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला. मृतका का पहचान बीआईटी मेसरा के एमएससी की स्टूडेंट अंजली सुमन के रूप में हुई है. घटना कल शुक्रवार देर रात की हॉस्टल नंबर-9 की बतायी जा रही है. 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कल शाम कॉलेज से लौटने के बाद अंजली अपने कमरे में चली गई थी. जब अंजली काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई, तो हॉस्टल की छात्राओं ने प्रबंधन को इसकी जानकारी दी. इसके बाद कमरा खोलने पर अंजली का शव पंखे से लटका मिला.  
इसके बाद बीआईटी थाना पुलिस को मामले की सूचना दी गयी. सूचना पर बीआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया. मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. न ही आत्महत्या की वजह स्पष्ट को पाई है. आज शनिवार को युवती का पोर्स्टमार्टम होगा. 

बीआईटी ओपी प्रभारी अजय कुमार दास ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: आज सभी 24 जिलों में बारिश की संभावना, हजारीबाग-देवघर-गुमला समेत 8 जिलों में येलो अलर्ट 

संबंधित सामग्री

पलामू: डागरा पुलिस पिकेट में तैनात SAP सूबेदार ने खुद को मारी गोली, मौत

पलामू: डागरा पुलिस पिकेट में तैनात SAP सूबेदार ने खुद को मारी गोली, मौत

पिकेट में तैनात सैप (SAP) के सूबेदार बुचुन पाल ने अपनी ही सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है.

रांची: कई इलाकों में आज घंटों गुल रहेगी बिजली,  सुबह 10 बजे से होगा शट डाउन  

रांची: कई इलाकों में आज घंटों गुल रहेगी बिजली,  सुबह 10 बजे से होगा शट डाउन  

आज शनिवार को शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रहेगी.