न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: 14 जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी पवन कुमार सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई.. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में यह सुनवाई हुई. इस केस में अब अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी. 22 अगस्त को याचिका दाखिल कर याचिकाकर्ता ने कोर्ट से अग्रिम राहत की गुहार लगाई थी. 14th जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले को लेकर सीआईडी ने 21 जुलाई को कार्रवाई शुरू की है. जेपीएससी कार्यालय में छापेमारी कर दस्तावेजों का जखीरा बरामद किया गया था. अब तक इस मामले में दो दर्जन से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. तत्कालीन अध्यक्ष एल खियांग्ते भी जेल में बंद हैं. मामले में सीआईडी की जांच और कार्रवाई जारी है. इस फर्जीवाड़े का किंगपिन अभय तिवारी है और सीआईडी की रिमांड पर है. जिससे पूछताछ चल रही है.
यह भी पढ़ें: सरायकेला के चांडिल थाना क्षेत्र के 10th माइलस्टोन रिसोर्ट से मीटिंग कर निकल रहे निखार को अपराधियों ने मारी गोली, मौत