शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह का 169वां शहादत दिवस मनाया गया, लोगों ने दी श्रद्धांजलि 

By : News11 Bharat
शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह का 169वां शहादत दिवस मनाया गया, लोगों ने दी श्रद्धांजलि 

न्यूज़11 भारत
खलारी/डेस्क:
शहीद शेख भिखारी मेमोरियल सोसायटी के तत्वावधान में डकरा स्थित सीसीएल वीआईपी सभागार में महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद शेख भिखारी एवं शहीद टिकैत उमराव सिंह की 168वीं शहादत दिवस श्रद्धा, सम्मान एवं देशभक्ति के भाव के साथ मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई, जिसके पश्चात दीप प्रज्वलन कर तथा दोनों शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई.

कार्यक्रम में शामिल अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों को बुके भेंट कर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. समारोह की अध्यक्षता सोसायटी के मुख्य संयोजक इकबाल हुसैन ने की, जबकि संचालन अधिवक्ता इस्लाम अंसारी ने किया. धन्यवाद ज्ञापन तौहीद अंसारी द्वारा प्रस्तुत किया गया.

मुख्य अतिथि पूर्व कोल इंडिया चेयरमैन एवं सेवानिवृत्त सीसीएल सीएमडी गोपाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि देश के ऐसे वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी मानी जाएगी, जब हम उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करेंगे. उन्होंने शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि “शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जिसे पीने वाला अवश्य दहाड़ता है." विशिष्ट अतिथि एनके एरिया के महाप्रबंधक डी.के. गुप्ता ने कहा कि वीर शहीदों के बलिदान से प्राप्त आज़ादी को सुरक्षित और मजबूत बनाए रखना हम सभी का दायित्व है. उन्होंने शहीदों के संघर्षपूर्ण मार्ग पर चलकर समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया.

कोल इंडिया काउंसिल अध्यक्ष बृज किशोर राम ने युवाओं को देश की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कहा कि युवाओं को आगे बढ़ाकर ही राष्ट्र की प्रगति संभव है। वहीं कांके विधायक प्रतिनिधि शमीम बड़ेहार ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उधम सिंह जैसे क्रांतिकारियों के जज्बे से आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है. कार्यक्रम के दौरान पिपरवार के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत शहीदी गीतों ने पूरे सभागार को भावविभोर कर दिया, जिससे कई श्रोताओं की आंखें नम हो गई. देशभक्ति गीतों ने समारोह में विशेष ऊर्जा और भावनात्मक वातावरण उत्पन्न किया.

सभा को समनूर मंसूरी, विनय सिंह, मानकी ललन प्रसाद सिंह, संजय राय, देवपाल मुंडा, शैलेश प्रसाद, तनवीर आलम, अताउल्लाह अंसारी, डॉ. असलम, मुन्ना कासिम, रामचंद्र उरांव, मो. तस्दीक, दिलीप गंझू, दिलीप पासवान, मिथिलेश पासवान, अनिल पासवान, रतनलाल, सुदेश्वर ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, ध्वजा राम धोबी, अनुप रजक, कलाम रिजवी, अब्बास अंसारी, जगदीश पाटेकर, समसुल होदा, इम्तियाज हफीज, हर्ष, मंटु मुंडा, जफरुद्दीन अंसारी, हलीम खान, रिजवान आलम, कयूम अंसारी सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया. शहादत समारोह में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी वर्ग, सीसीएल अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे. कार्यक्रम का समापन शहीदों के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के संकल्प लिया गया.

यह भी पढ़े: खलारी शहीद चौक पर वीर शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह का 169वां शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया
 

संबंधित सामग्री

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

फाइनल मैच के बीच अचानक गोल को लेकर दोनों टीमों में विवाद हो गया है.

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.