न्यूज11 भारत
चेनपुर/डेस्क: लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत को कांग्रेस पार्टी का छत्तीसगढ़ प्रभारी बनाए जाने पर चैनपुर सांसद प्रतिनिधि अल्बर्ट तिग्गा ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दीं.इस अवसर पर अल्बर्ट तिग्गा ने प्रखंड क्षेत्र की जनता की सुविधाओं और चौमुखी विकास को ध्यान में रखते हुए सांसद सुखदेव भगत का ध्यान चैनपुर की विभिन्न महत्वपूर्ण एवं जनोपयोगी योजनाओं की ओर आकृष्ट कराया. उन्होंने सांसद को एक मांग पत्र सौंपकर प्राथमिकता के आधार पर प्रमुख चौराहों पर स्ट्रीट लाइट: चैनपुर प्रखंड मुख्यालय के ब्लॉक मोड़, थाना, कुरुमगढ़ मोड़, पीपल चौक, सोहन चौक, बस स्टैंड, चर्च मोड़, अल्बर्ट एक्का चौक और दुर्गा मंदिर गेट पर स्ट्रीट लाइट लगाने की स्वीकृति.सड़क निर्माण रामपुर महुटोली से स्व. कार्डिनल टेलिसफोर टोप्पो के गांव झारगांव तक 5 किमी सड़क का निर्माण.पीसीसी सड़क निर्माण अनुमंडल कार्यालय से सटे ग्राम किरतो टोली बस्ती तक 1 किमी.पूर्व विधायक बैरागी रोड में पीपल चौक से सोहन चौक तक 1 किमी.हरा ग्राम के सदना बस्ती से हरा बगीचा तक.प्रखंड मुख्यालय आनंदपुर से हुकड़ा बस्ती तक 1 किमी.स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार चैनपुर सामुदायिक अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए अल्ट्रासाउंड मशीन की समुचित व्यवस्था.हीरा बारवे लिवन्स अस्पताल रामपुर में 24 घंटे निर्बाध इलाज हेतु सोलर सिस्टम लाइट की सुविधा.योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति कराने का आग्रह किया.सांसद प्रतिनिधि अल्बर्ट तिग्गा ने उम्मीद जताई कि सांसद सुखदेव भगत के सार्थक प्रयासों से इन सभी जनहितकारी योजनाओं को जल्द ही प्रशासनिक स्वीकृति मिलेगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी राहत मिलेगी.
यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में अर्णव चक्रवात का तांडव, कई इलाकों में बिजली गुल, उखड़े पेड़ और जनजीवन अस्त-व्यस्त