'ऑपरेशन मुस्कान'

रांची पुलिस का 'ऑपरेशन मुस्कान', विभिन्न थानों से किया गया गुम और चोरी हुए 53 मोबाइल का वितरण

रांची पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत गुम और चोरी हुए मोबाइल को बरामद कर उन्हें असली मालिकों को वापस किया.

By : Ark Sahuliyar
रांची पुलिस का 'ऑपरेशन मुस्कान', विभिन्न थानों से किया गया गुम और चोरी हुए 53 मोबाइल का वितरण

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
रांची पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत गुम और चोरी हुए मोबाइल को बरामद कर उन्हें असली मालिकों को वापस किया. इस प्रक्रिया में Central Equipment Identity Register (CEIR) पोर्टल और तकनीकी निगरानी का सहारा लिया गया है. रांची के लालपुर थाना में, दर्जनों लोगों को उनके गुम हुए मोबाइल वापस सौंपे गए. 

'ऑपरेशन मुस्कान' का आयोजन हर महीने की 25 तारीख को किया जाता है. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य व्यक्तियों को उनके गुम हुए सामग्री की वापसी सुनिश्चित करना है, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान लौट सके. यह पहल रांची SSP राकेश रंजन के निर्देशानुसार शुरू हुई. 

रांची के लालपुर, कोतवाली सुखदेव नगर, सदर लोअर बाजार सहित जिले भर में 'ऑपरेशन मुस्कान' का संचालन किया जा रहा है. इस प्रक्रिया के तहत, रांची के विभिन्न थानों से 53 मोबाइल को वितरित किया गया है. बारिश की वजह से और जनता के सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मोबाइल का वितरण अलग-अलग थाने से किया गया, ताकि बारिश में जनता परेशान न हो और लोगों को अपने मोबाइल आसानी से मिल सके. रांची पुलिस ने गुम और चोरी हुए मोबाइल की वापसी सुनिश्चित करके असली मालिकों के चेहरे पर मुस्कान लौटाई है.

यह भी पढ़ें- रांची में खराब मौसम के वजह से Indigo ने रद्द की 24 विमानों की आवाजाही, देखें पूरी डिटेल्स 

संबंधित सामग्री

ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय से लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल बरामद

ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय से लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल बरामद

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है

पति ने दिया 'तलाक का नोटिस' तो पत्नी ने सास पर ठोंक दिया दहेज का केस, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

पति ने दिया 'तलाक का नोटिस' तो पत्नी ने सास पर ठोंक दिया दहेज का केस, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

झारखंड उच्च न्यायालय ने दहेज प्रताड़ना के एक 19 साल पुराने मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है.

देवरी थाना क्षेत्र में चितरोकुराह में घर का ताला तोड़कर दो लाख नगद सहित लगभग साढ़े तीन लाख के जेवरात की चोरी

देवरी थाना क्षेत्र में चितरोकुराह में घर का ताला तोड़कर दो लाख नगद सहित लगभग साढ़े तीन लाख के जेवरात की चोरी

चितरोकुराह में एक ही रात चोरों ने कुल चार घरों को बनाया निशाना, लाखों के सामान पर हाथ किया साफ

यूसिल की बांदु-हुराग यूरेनियम प्रोजेक्ट के 226 ठेका मजदूरों को जबरन हटाए जाने पर धनबाद ट्रिब्यूनल कोर्ट 01 ने  दी राहत

यूसिल की बांदु-हुराग यूरेनियम प्रोजेक्ट के 226 ठेका मजदूरों को जबरन हटाए जाने पर धनबाद ट्रिब्यूनल कोर्ट 01 ने दी राहत

ठेका कंपनी गल्फ आयल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को ढाई करोड़ रुपया भुगतान का दिया आदेश

जमशेदपुर में लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं से आक्रोश, कल बंद रहेगा पूरा गोलमुरी बाजार 

जमशेदपुर में लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं से आक्रोश, कल बंद रहेगा पूरा गोलमुरी बाजार 

गोलमुरी में एक ही दिन में केनरा बैंक में डकैती और एक ज्वेलरी दुकान में चोरी के मामलों के बाद, बाजार के लोग अपराधी घटनाओं के खिलाफ उठ खड़े हो गए हैं.