विद्या शर्मा/न्यूज11 भारत
जादूगोड़ा/डेस्क: यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ( यूसिल) की झारहैखंड से बाहर तुम्मलापल्ली यूनिट द्वारा वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए हिंदी सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन यूसील तुम्मलापल्ली कॉलोनी ग्राउंड में किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों एवं यूसील परिवार के बीच हिंदी भाषा, संस्कृति तथा सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना था. कार्यक्रम में परमाणु ऊर्जा विभाग डी ए ई)) की विभिन्न इकाइयों से आए प्रतिष्ठित कलाकारों के साथ यूसील कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम में हिंदी नाटक, काव्य पाठ, शास्त्रीय एवं भक्ति संगीत, ग़ज़ल, लोकगीत, शास्त्रीय नृत्य तथा सामूहिक लोकगीत जैसी विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं डी ए ई की विभिन्न इकाइयों से आए कलाकारों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती को पुष्प अर्पित कर किया गया. इस अवसर पर कंपनी के उपमहाप्रबंधक प्रभास रंजन, किशोर भगत, डी जी एम (माइंस )मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. कार्यक्रम का सफल मंच संचालन डॉ. विपिन कुमार शर्मा एवं एस. के. शर्मा ने किया .इस दौरान उन्होंने कलाकारों एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का परिचय कराया.
सांस्कृतिक संध्या में भारतीय संगीत की विविध परंपराओं का मनोहारी संगम देखने को मिला.
कार्यक्रम को सफल बनाने में शामिल अधिकारी
कार्यक्रम को सफल बनने में डी ए ई की ओर से के. टी. मंजरेकर, अशोक पाटिल, शेखर पाटिल, प्रशांत कदम तथा डॉ. एम. वेणुगोपालाचारी एन. वी. रेड्डी, संतोष कुमार सिंह, श्री यशवंत एच., हिमांशु तिवारी, एल. कोटेश्वर राव, एस. के. टोप्पो, ,गणेश एस. एस., सी. किशोर, ए. बालाकृष्णैया, टी.सी.एस. रेड्डी तथा श्री पी.के. नायक ने अहम योगदान दिया.
यह भी पढ़ें: यूसिलकर्मी अरुण बर्मा के निलंबन निर्वाहन भत्ता पर चाईबासा श्रम कोर्ट में हुई सुनवाई