राहुल कुमार/न्यूज11भारत
चंदवा/डेस्क: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गैरेज लेन स्थित महाकालेश्वर बाबा मंदिर के आयोजन समितियों के तत्वावधान में भव्य शिव बारात निकाली गई. इस शिव बारात में भगवान शिव माता पार्वती के साथ नंदी महाराज एवं भूत-प्रेतों की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल से सराबोर कर दिया.
बारात मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार मार्ग होते हुए सुभाष चौक पहुंची. इसके बाद शहर भ्रमण करते हुए जुलूस का समापन इंदिरा गांधी चौक में हुआ.
शिव बारात में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. ढोल-नगाड़ों, भक्ति गीतों और “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा. श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिव बारात को भव्य और आकर्षक रूप दिया गया, जिससे लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला.
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं, श्रद्धालुओं और आयोजन समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा.
यह भी पढ़ें: मेदिनीनगर: श्यामजी के भजनों से गुंजायमान हुआ अग्रसेन भवन, मेयर प्रत्याशी रिंकू सिंह ने लिया आशीर्वाद