भरनो प्रखंड के अम्बेरा गांव में जंगली भालू के हमले में मां-बेटी घायल

इलाज में वन विभाग ने 5 हजार रुपए देकर की सहायता

By : News11 Bharat
भरनो प्रखंड के अम्बेरा गांव में जंगली भालू के हमले में मां-बेटी घायल

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: भरनो प्रखंड के करौंदाजोर पंचायत अंतर्गत अंबेरा गांव में बीते देर शाम को एक जंगली भालू ने एक महिला एवं उसके सात माह के दुधमुंहे बच्ची को हमला का घायल कर दिया.जानकारी के अनुसार अम्बेरा गांव की रहने वाली महिला लालमुनि किसान अपने सात माह की बेटी अमाया किसान को लेकर गांव के ही एक दुकान से समान खरीद कर देर शाम को अपना घर वापस लौट रही थी,इस क्रम में अम्बेरा कंदागढ़ा के पास झाड़ियों से निकल कर एक भालू ने उसपर हमला कर दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गई और बच्ची को भी भालू ने पंजा मारकर घायल कर दिया.

भालू के हमले के बाद महिला ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीणों वहां जुटे और सभी ने मिलकर भालू को वहां भगाया,घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी गई,घटना के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों के सहयोग से घायल मां बेटी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया गया,जहां डॉक्टरों ने दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया.अभी दोनों का इलाज सदर अस्पताल गुमला में चल रहा है.

घटना की सूचना वन विभाग बसिया के वनपाल लिबनूस कुल्लू को दूरभाष पर दिया गया.सूचना मिलने पर बुधवार को वनरक्षी प्रवीण तिर्की सदर अस्पताल गुमला पहुंचे और घायलों की जानकारी लिए और तत्काल वन विभाग की ओर से इलाज कराने हेतु पांच हजार रुपए नगद दिया गया एवं आगे बाकी प्रक्रिया के बाद मुआवजा राशि देने का आश्वास दिया गया.इधर वनपाल लिबनूस कुल्लू ने बताया कि अम्बेरा गांव में जंगली भालू के हमले से मां बेटी घायल हुई है,विभाग की ओर से इलाज के लिए तत्काल पांच हजार रुपए सहयोग किया गया है,आगे दोनों की जैसी स्थिति रहेगी वैसे ही वन विभाग पूरा सहयोग करेगी.

यह भी पढ़ें: गोपाष्टमी पर खोरीमहुआ में एक दिवसीय मेले का आयोजन, बारिश से फीका पड़ा उत्साह

संबंधित सामग्री

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य नवरात्र महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य नवरात्र महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य एवं आकर्षक संघीय नवरात्र दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर आज काली संघ मैदान में ब्राह्मण हरिहर महापात्र के द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया गया.

पलामू के घाघरा गांव में अंधविश्वास के विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग घायल

पलामू के घाघरा गांव में अंधविश्वास के विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग घायल

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में अंधविश्वास से जुड़े मामले को लेकर हुए विवाद में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक ही पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-नबीनगर मुख्य सड़क पर दरूवा मोड़ के पास एक ऑटो से गिरने के कारण 18 वर्षीय युवती के घायल होने का मामला सामने आया है.

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

इस संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा सेवा समाप्ति संबंधी पत्र निर्गत कर दिया गया है.