सनसनी

जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित शिव मंदिर के समीप एक व्यक्ति की मौत से इलाके में फैली सनसनी

मतक क पहचन महजम नगर परषद क वरड सखय 17 अतरगत अबडकरनगर नवस 55 वरषय शत तर क रप म हई ह

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित शिव मंदिर के समीप एक व्यक्ति की मौत से इलाके में फैली सनसनी

चंचल गिरी/न्यूज 11 भारत 

जामताड़ा डेस्क:  जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित शिव मंदिर के समीप एक व्यक्ति की मौत से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान मिहिजाम नगर परिषद के वार्ड संख्या 17 अंतर्गत अंबेडकरनगर निवासी 55 वर्षीय शांता तुरी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई.

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक शांता तुरी मिहिजाम स्थित अपने ससुराल में रहकर जीवन व्यतीत कर रहा था. उसके ससुर का नाम लड्डू तुरी बताया गया है. मृतक का मूल घर पश्चिम बंगाल के कुल्टी में है, जबकि मिहिजाम में उसका ससुराल है. वह लंबे समय से ससुराल में ही रह रहा था.स्टेशन रोड स्थित शिव मंदिर के पास उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. घटना की सूचना मिलने पर मिहिजाम थाना प्रभारी प्रदीप राणा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. प्रारंभिक स्तर पर मौत की वजह को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने और आगे की कानूनी प्रक्रिया के संबंध में पुलिस की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.

यह भी पढ़ें: शाहपुर में ग्रामीण बैंक के पास मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी चैनपुर पुलिस

संबंधित सामग्री

मोहम्मदगंज पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

मोहम्मदगंज पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया

झारखंड चैंबर ने 2,000 रूपए से अधिक के चुनिंदा UPI व्यापारी लेन-देन पर प्रस्तावित MDR वापस लेने की मांग की

झारखंड चैंबर ने 2,000 रूपए से अधिक के चुनिंदा UPI व्यापारी लेन-देन पर प्रस्तावित MDR वापस लेने की मांग की

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने 2,000 रूपए से अधिक के चुनिंदा यूपीआई व्यापारी लेन-देन पर प्रस्तावित एमडीआर को वापस लेने की मांग की.

JNV पतरातू में अनियमितताएं सामने आने पर उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश, उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने का निर्देश

JNV पतरातू में अनियमितताएं सामने आने पर उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश, उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने का निर्देश

अभिभावकों की शिकायतों के बाद उपायुक्त रामगढ़ ने जवाहर नवोदय विद्यालय पतरातू का किया औचक निरीक्षण

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगा जवाब 

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगा जवाब 

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.

धान खरीद की तैयारी को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, डीलरों के एक वर्ष के बकाया कमीशन का शीघ्र होगा भुगतान

धान खरीद की तैयारी को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, डीलरों के एक वर्ष के बकाया कमीशन का शीघ्र होगा भुगतान

किसानों को समय पर भुगतान, धान की पारदर्शी खरीद और बिचौलियों पर रोक सरकार की प्राथमिकता