न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) द्वारा केंद्र सरकार के MMDR Amendment Act के विरोध में 19 सितंबर को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. पार्टी ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है. JMM का कहना है कि यह नया MMDR कानून झारखंड के हक और अधिकारों को छीनने वाला है. इसके तहत केंद्र सरकार ने राज्यों के खनिज अधिकारों और भूमि पर कर लगाने के अधिकारों को सीमित किया है, जिसका पार्टी तब तक पुरजोर विरोध करेगी, जब तक इस काले कानून को केंद्र वापस नहीं ले लेती है. सड़क से सदन और न्यायालय में भी इस लड़ाई को मजबूती से लड़ा जाएगा.
यह भी पढ़ें- मानगो निगम में नियमों की अनदेखी पर सरयू राय का हमला, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को लिखा पत्र