न्यूज11 भारत
हुसैदनाबाद/डेस्क: जपला-देवरी मुख्य सड़क पर कुसुआ के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी.हादसे में जपला निवासी गौतम प्रकाश 22 पिता महेंद्र राम गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके हाथ-पैर, मुंह और सिर में गंभीर चोटें आईं.स्थानीय लोगों ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल, हुसैनाबाद पहुंचाया. अस्पताल के डॉ. पी एन सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेदिनीनगर रेफर कर दिया. कार चालक हादसे के बाद फरार हो गया. बाद में कार बुधुआ गांव के पास लावारिस मिली. हुसैनाबाद पुलिस ने कार जब्त कर जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: अवैध बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक मजदूर को लिया अपनी चपेट में, मौके पर ही हुई मौत