न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: नाबालिग बच्ची के साथ छेड़खानी मामले में आरोपी विजय प्रसाद उर्फ विजय साहू को 5 साल की सजा सुनाई गई हैं. पॉस्को की विशेष कोर्ट ने मामले में सजा सुनाई. बता दें कि, यह मामला सदर थाना क्षेत्र का हैं. इस मामले में आरोपी 14 दिसंबर 2024 से न्यायिक हिरासत में हैं. आरोपी ने 11 दिसंबर 2024 को पुरानी सिलाई मशीन खरीदने के बहाने पीड़िता के घर में प्रवेश किया था. मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने 12 साल की पीड़िता के साथ अश्लील हरकत की और उसे गलत तरीके से स्पर्श किया था. पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता की मां के साथ मारपीट करने की धमकी दी थी. हालांकि डरी सहमी पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए आपबीती अपनी बड़ी बहन को फोन पर बताई, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज कराइ गई थी.
यह भी पढ़े: रांची: रिम्स हॉस्टल में मेडिकल छात्र अक्षित कुजूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या