हाथियों का आतंक

टुंडी में हाथियों के कुचलने से प्रभारी पारा शिक्षक की मौत, हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश और दहशत

वन विभाग या अन्य किसी प्रशासनिक अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर भी ग्रामीणों के बीच काफी नाराजगी है.

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
टुंडी में हाथियों के कुचलने से प्रभारी पारा शिक्षक की मौत, हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश और दहशत

न्यूज11  भारत

टुंडी/डेस्क: टुंडी प्रखंड के मनिहाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत जातखूंटी पंचायत के गुलियाडीह में बीती देर रात को जंगली हाथियों के झुंड ने एक पारा शिक्षक को कुचल कर मार दिया. नया प्राथमिक विद्यालय गुलियाडीह के प्रभारी पारा शिक्षक गिरजा मुर्मू की घटनास्थल पर मौत हो गई. इधर घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया. साथ ही उनमें दहशत भी है. वन विभाग या अन्य किसी प्रशासनिक अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर भी ग्रामीणों के बीच काफी नाराजगी है. मौके पर भारी संख्या में आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ है. विदित हो कि महीने भर से टुंडी क्षेत्र में 35 जंगली हाथियों का झुंड डेरा जमाए हुए है और वन विभाग के द्वारा किसी तरह की ठोस पहल नहीं करने पर भी लोगों के बीच भारी नाराजगी है.

यह भी पढ़ें: तिरुलडीह में अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के खिलाफ एक्शन, बीती रात एक ट्रैक्टर बालू किया गया जब्त

संबंधित सामग्री

सिमडेगा के बोलबा प्रखंड मुख्यालय में बाजार में घुसा जंगली हाथी, बाजार में मची भगदड़

सिमडेगा के बोलबा प्रखंड मुख्यालय में बाजार में घुसा जंगली हाथी, बाजार में मची भगदड़

सिमडेगा के बोलबा प्रखंड मुख्यालय स्थित बोलबा बाजार में मंगलवार की सुबह एक जंगली हाथी के पहुंचने से भगदड़ मच गई

कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन सिस्टम को लागू करने की मांग को लेकर रिम्स अराजपत्रित कर्मचारी संघ का धरना-प्रदर्शन शुरू

कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन सिस्टम को लागू करने की मांग को लेकर रिम्स अराजपत्रित कर्मचारी संघ का धरना-प्रदर्शन शुरू

वार्ता के लिए रिम्स निदेशक धरना स्थल पर पहुंचे. रिम्स निदेशक और कर्मचारियों के बीच वार्ता चल रही है.

भारत की नीरू धांडा ने ट्रैप शूटिंग इवेंट में जीता गोल्ड, Asian Games 2026 में व्यक्तिगत स्पर्द्धा का मिला पहला गोल्ड

भारत की नीरू धांडा ने ट्रैप शूटिंग इवेंट में जीता गोल्ड, Asian Games 2026 में व्यक्तिगत स्पर्द्धा का मिला पहला गोल्ड

नीरू ने महिलाओं के ट्रैप इवेंट में व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बन गई हैं

सीआईएसएफ और बीसीसीएल का धनबाद के संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध खनन और कोयला चोरी के खिलाफ चल  रहा अभियान

सीआईएसएफ और बीसीसीएल का धनबाद के संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध खनन और कोयला चोरी के खिलाफ चल रहा अभियान

अवैध खनन, कोयला चोरी और अवैध परिवहन के विरुद्ध सीआईएसएफ का विशेष अभियान