अपराध

उरीमारी CCL क्षेत्र से 50 किलो तांबे का तार चोरी, सात आरोपी गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा

घटना उरीमारी ओपी क्षेत्र में CCL से संबंधित स्थान पर हुई थी. चोरी की शिकायत मिलने के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
उरीमारी CCL क्षेत्र से 50 किलो तांबे का तार चोरी, सात आरोपी गिरफ्तार सभी आरोपियों  को न्यायिक हिरासत में भेजा

सागर कुमार/न्यूज11  भारत

भुरकुंडा/डेस्क: बरका सयाल क्षेत्र के  उरीमारी  में बीती रात करीब 50 किलो तांबे का तार चोरी किए जाने का मामला सामने आया. घटना की सूचना के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बड़कागांव थाना क्षेत्र के सिमरातरी निवासी 45 वर्षीय अरुण महतो, उरीमारी प्रेमनगर निवासी 22 वर्षीय प्रकाश करमाली, 31 वर्षीय राजेंद्र करमाली, 32 वर्षीय सागर करमाली, 20 वर्षीय मोहित करमाली, 20 वर्षीय प्रताप करमाली और 37 वर्षीय संजय करमाली के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार, घटना उरीमारी ओपी क्षेत्र में CCL से संबंधित स्थान पर हुई थी. चोरी की शिकायत मिलने के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें: देश में नई ऊर्जा LNG! एलएनजी ट्रेन की शुरुआत के बाद ऊर्जा के क्षेत्र में क्रांति लाने की तैयारी, डीजल पर घटेगी निर्भरता

संबंधित सामग्री

सिमडेगा के बोलबा प्रखंड मुख्यालय में बाजार में घुसा जंगली हाथी, बाजार में मची भगदड़

सिमडेगा के बोलबा प्रखंड मुख्यालय में बाजार में घुसा जंगली हाथी, बाजार में मची भगदड़

सिमडेगा के बोलबा प्रखंड मुख्यालय स्थित बोलबा बाजार में मंगलवार की सुबह एक जंगली हाथी के पहुंचने से भगदड़ मच गई

कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन सिस्टम को लागू करने की मांग को लेकर रिम्स अराजपत्रित कर्मचारी संघ का धरना-प्रदर्शन शुरू

कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन सिस्टम को लागू करने की मांग को लेकर रिम्स अराजपत्रित कर्मचारी संघ का धरना-प्रदर्शन शुरू

वार्ता के लिए रिम्स निदेशक धरना स्थल पर पहुंचे. रिम्स निदेशक और कर्मचारियों के बीच वार्ता चल रही है.

भारत की नीरू धांडा ने ट्रैप शूटिंग इवेंट में जीता गोल्ड, Asian Games 2026 में व्यक्तिगत स्पर्द्धा का मिला पहला गोल्ड

भारत की नीरू धांडा ने ट्रैप शूटिंग इवेंट में जीता गोल्ड, Asian Games 2026 में व्यक्तिगत स्पर्द्धा का मिला पहला गोल्ड

नीरू ने महिलाओं के ट्रैप इवेंट में व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बन गई हैं

सीआईएसएफ और बीसीसीएल का धनबाद के संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध खनन और कोयला चोरी के खिलाफ चल  रहा अभियान

सीआईएसएफ और बीसीसीएल का धनबाद के संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध खनन और कोयला चोरी के खिलाफ चल रहा अभियान

अवैध खनन, कोयला चोरी और अवैध परिवहन के विरुद्ध सीआईएसएफ का विशेष अभियान

सांसद वीडी राम की पहल! NHAI चेयरमैन के साथ बैठक के बाद पलामू-गढ़वा में हाईवे परियोजनाओं में आएगी तेजी

सांसद वीडी राम की पहल! NHAI चेयरमैन के साथ बैठक के बाद पलामू-गढ़वा में हाईवे परियोजनाओं में आएगी तेजी

सांसद के उठाए गए जनहित के मुद्दों पर NHAI चेयरमैन ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए कई महत्वपूर्ण मामलों में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया