अवैध शराब

जपला रेलवे स्टेशन पर 15 लीटर झारखंड निर्मित देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार

आरपीएफ के अनुसार, दोनों शराब को बिहार ले जाकर अधिक कीमत पर बेचने की बात स्वीकार की

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
जपला रेलवे स्टेशन पर 15 लीटर झारखंड निर्मित देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार

विकास /संतोष 

पलामू/डेस्क: हुसैनाबाद: जपला रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन सतर्क के तहत कार्रवाई करते हुए झारखंड निर्मित देसी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरपीएफ के अनुसार, 28 सितंबर की रात बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन सवारी गाड़ी संख्या 53349 अप के जपला स्टेशन पहुंचने पर प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान ट्रेन के एक कोच में शौचालय के पास सफेद प्लास्टिक बोरी के साथ दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मिले. बोरी की तलाशी लेने पर उसमें 300-300 एमएल की 50 बोतल झारखंड निर्मित टनाका देसी शराब बरामद हुई. बरामद शराब की कुल मात्रा 15 लीटर और अनुमानित कीमत 2,250 रुपये बताई गई है. आरपीएफ ने दोनों आरोपियों की पहचान बीरबल यादव (42), निवासी इगुनडीह, थाना माली, और जगदीश यादव (45), निवासी बासौरा, थाना माली, जिला औरंगाबाद (बिहार) के रूप में की है. आरपीएफ के अनुसार, दोनों शराब को बिहार ले जाकर अधिक कीमत पर बेचने की बात स्वीकार की. कार्रवाई के बाद दोनों को गिरफ्तार कर बरामद शराब के साथ आरपीएफ पोस्ट जपला लाया गया. आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जब्त शराब को उत्पाद अधीक्षक, पलामू को अग्रसारित किया जा रहा है. कार्रवाई में उप निरीक्षक रामनरेश राम, प्रधान आरक्षी राजनाथ और आरक्षी होरी प्रसाद शामिल थे.

यह भी पढ़ें: जल्दी करें! मतदाता सूची अपडेट कराने के लिए अब आपके पास केवल आज और का दिन है शेष, देर न करें!

संबंधित सामग्री

सिमडेगा के बोलबा प्रखंड मुख्यालय में बाजार में घुसा जंगली हाथी, बाजार में मची भगदड़

सिमडेगा के बोलबा प्रखंड मुख्यालय में बाजार में घुसा जंगली हाथी, बाजार में मची भगदड़

सिमडेगा के बोलबा प्रखंड मुख्यालय स्थित बोलबा बाजार में मंगलवार की सुबह एक जंगली हाथी के पहुंचने से भगदड़ मच गई

कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन सिस्टम को लागू करने की मांग को लेकर रिम्स अराजपत्रित कर्मचारी संघ का धरना-प्रदर्शन शुरू

कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन सिस्टम को लागू करने की मांग को लेकर रिम्स अराजपत्रित कर्मचारी संघ का धरना-प्रदर्शन शुरू

वार्ता के लिए रिम्स निदेशक धरना स्थल पर पहुंचे. रिम्स निदेशक और कर्मचारियों के बीच वार्ता चल रही है.

भारत की नीरू धांडा ने ट्रैप शूटिंग इवेंट में जीता गोल्ड, Asian Games 2026 में व्यक्तिगत स्पर्द्धा का मिला पहला गोल्ड

भारत की नीरू धांडा ने ट्रैप शूटिंग इवेंट में जीता गोल्ड, Asian Games 2026 में व्यक्तिगत स्पर्द्धा का मिला पहला गोल्ड

नीरू ने महिलाओं के ट्रैप इवेंट में व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बन गई हैं

सीआईएसएफ और बीसीसीएल का धनबाद के संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध खनन और कोयला चोरी के खिलाफ चल  रहा अभियान

सीआईएसएफ और बीसीसीएल का धनबाद के संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध खनन और कोयला चोरी के खिलाफ चल रहा अभियान

अवैध खनन, कोयला चोरी और अवैध परिवहन के विरुद्ध सीआईएसएफ का विशेष अभियान

सांसद वीडी राम की पहल! NHAI चेयरमैन के साथ बैठक के बाद पलामू-गढ़वा में हाईवे परियोजनाओं में आएगी तेजी

सांसद वीडी राम की पहल! NHAI चेयरमैन के साथ बैठक के बाद पलामू-गढ़वा में हाईवे परियोजनाओं में आएगी तेजी

सांसद के उठाए गए जनहित के मुद्दों पर NHAI चेयरमैन ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए कई महत्वपूर्ण मामलों में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया