अवैध खनन

सीआईएसएफ और बीसीसीएल का धनबाद के संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध खनन और कोयला चोरी के खिलाफ चल रहा अभियान

अवैध खनन, कोयला चोरी और अवैध परिवहन के विरुद्ध सीआईएसएफ का विशेष अभियान

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
सीआईएसएफ और बीसीसीएल का धनबाद के संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध खनन और कोयला चोरी के खिलाफ चल  रहा अभियान

न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क: भारत सरकार की “Zero Coal Leakage Tolerance Policy” के प्रभावी क्रियान्वयन तथा कोयला चोरी, अवैध खनन, अवैध कोयला संग्रहण एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से सीआईएसएफ यूनिट, बीसीसीएल धनबाद द्वारा बीसीसीएल प्रबंधन एवं स्थानीय प्रशासन के समन्वय से धनबाद कोयलांचल के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में सघन एवं समन्वित अभियान संचालित किए गए. अभियान के अंतर्गत आसूचना-आधारित छापेमारी, ड्रोन सर्विलांस, एरिया डोमिनेशन, सघन गश्त, विशेष वाहन जांच एवं M-Parivahan के माध्यम से दस्तावेज सत्यापन किया गया.

सभी अभियानों के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए आवश्यकतानुसार बीसीसीएल प्रबंधन एवं स्थानीय पुलिस/प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित किया गया तथा कार्रवाई निर्धारित विधिक प्रक्रिया के अनुरूप शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई.

अवैध कोयला खनन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई

  • Area-04: दिनांक 28.09.2026 को कथलधोड़ा बस्ती के समीप अवैध खनन स्थल की भराई/समतलीकरण की कार्रवाई की गई. 
  • Area-05: दिनांक 28.09.2026 को लगभग 0815 बजे SBC चेक पोस्ट, ASBN Colliery में कार्रवाई के दौरान 01 मोटरसाइकिल सहित लगभग 100 किग्रा अवैध कोयला जब्त किया गया. प्रकरण में MMDR Act के तहत कार्रवाई की जा रही है. 
  • Area-11: दिनांक 28.09.2026 को सुदामडीह दामोदर ब्रिज क्षेत्र के समीप छापेमारी के दौरान लगभग 03 टन अवैध कोयला जब्त किया गया.
  • अवैध खनन, अवैध कोयला उत्खनन/संग्रहण एवं अन्य संबंधित अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु कुल 14 संवेदनशील स्थानों पर छापेमारी एवं सघन तलाशी अभियान चलाए गए. इस दौरान लगभग 3.1 टन अवैध कोयला एवं 01 मोटरसाइकिल बरामद/जब्त की गई तथा 01 अवैध खनन स्थल की भराई की कार्रवाई की गई.

अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रीय गतिविधियां

  • एरिया–03 
  • दिनांक 28.09.2026 को 11:10 बजे से 12:30 बजे तक ड्रोन के माध्यम से चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों की निगरानी की गई. सलानपुर माइंस, ब्लॉक–4 OCP, ब्लॉक–4C/ओरिएंटल, SIM–01 बहियारडीह तथा AKC कोल डंप/वर्कशॉप क्षेत्र सामान्य पाए गए. ब्लॉक–4C/ओरिएंटल के हाई-वॉल क्षेत्र में कुछ बोरियाँ दिखाई दीं.
  • दिनांक 27.09.2026 को लगभग 1435 बजे बकाया भुगतान की मांग को लेकर डेको आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मचारियों द्वारा हायर पैच माइंस का खनन एवं परिवहन कार्य अस्थायी रूप से बंद कराया गया. सूचना पर CISF द्वारा मौके की जांच कर BCCL प्रबंधन को अवगत कराया गया. लगभग 1630 बजे प्रबंधन एवं कर्मचारियों के बीच सकारात्मक वार्ता के उपरांत कार्य पुनः प्रारंभ हो गया. वर्तमान में QRT-02 तैनात है तथा स्थिति सामान्य एवं नियंत्रण में है.  
  • दिनांक 28.09.2026 को लगभग 0800 बजे आकाशकिनारी चेक पोस्ट पर लोकल सेल के मजदूरों एवं D.O. होल्डरों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किए जाने से आकाशकिनारी चेक पोस्ट एवं सलानपुर माइंस का खनन एवं कोयला परिवहन कार्य बाधित रहा. सूचना कंपनी कमांडर एवं संबंधित प्रबंधन को दी गई. लगभग 1115 बजे प्रबंधन एवं D.O. होल्डरों के बीच सकारात्मक वार्ता के उपरांत खनन एवं परिवहन कार्य पुनः सुचारू रूप से प्रारंभ हो गया.
  • Area-04: 
  • दिनांक 27.09.2026 को लगभग 1340 बजे निदेशक (तकनीकी) द्वारा सिजुआ साइडिंग का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं की जानकारी ली गई. मौके पर महाप्रबंधक, संबंधित पदाधिकारी एवं CISF QRT उपस्थित रहे. 
  • दिनांक 27.09.2026 को लगभग 1715 बजे निदेशक (सुरक्षा) द्वारा भूमि माइंस व्यू प्वाइंट से भूमि माइंस क्षेत्र का निरीक्षण किया गया तथा माइंस विस्तार एवं अन्य सुरक्षा संबंधी बिंदुओं की जानकारी ली गई. मौके पर महाप्रबंधक, संबंधित पदाधिकारी एवं CISF QRT उपस्थित रहे. 
  • Area-11: 
  • दिनांक 28.09.2026 को 1000 बजे से 1810 बजे तक 4A पैच माइंस के ऊपरी छोर, सब-स्टेशन के समीप अतिरिक्त बल तैनात कर महिलाओं को माइंस में प्रवेश से रोका गया. स्थिति शांतिपूर्ण रही तथा स्ट्राइकिंग रिजर्व पार्टी तैनात रही.
  • एरिया–12 
  • दिनांक 28.09.2026 को 11:00 बजे से 12:30 बजे तक कंपनी कमांडर के नेतृत्व में पलासिया, जामदेही एवं कैथरडीह हॉटस्पॉट क्षेत्रों में अवैध मुहानों की भराई एवं संभावित खतरों के संबंध में CISF, स्थानीय पुलिस एवं BCCL सेफ्टी टीम द्वारा संयुक्त जागरूकता अभियान चलाया गया. BCCL द्वारा अवैध मुहानों की भराई हेतु JCB उपलब्ध कराई जा रही है.
  • सक्षम अधिकारी के निर्देशानुसार दिनांक 27.09.2026 को 0900 बजे से 1000 बजे तक कंपनी कमांडर के नेतृत्व में बासमताता कैंप के समीप मंदिर क्षेत्र में “स्वच्छता ही सेवा–2026” के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया. अभियान में SOS-02 एवं ORs-15, कुल 17 बल सदस्यों ने भाग लिया. 
  • दिनांक 28.09.2026 को Area-12 (Basantimata) में ड्रोन सर्विलांस के दौरान Basantimata Workshop, CD-3 एवं Coal Dump की स्थिति सामान्य पाई गई. Kalyanchok, Palasia, Ketherdih एवं Jamdehi में अवैध खदानें/रैट होल खुले पाए गए तथा कुछ स्थानों पर गतिविधियां देखी गईं, हालांकि कोयला भंडारण नहीं मिला.
  •  Area-BK-II:
  • दिनांक 27.09.2026 को जमुनिया हाईवॉल के एस्केप रूट हेतु रास्ता निर्माण कार्य जारी रहा. पोपलेन मशीन उपलब्ध न होने के कारण होलपैक से लगभग 02 ट्रिप OB डाला गया. CISF के GOs-01, SOs-11 एवं ORs-80, कुल 92 बल सदस्य उपस्थित रहे. कार्य लगभग 1530 बजे प्रारंभ होकर 1930 बजे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. रास्ता निर्माण कार्य 28.09.2026 को भी जारी है. 

विशेष वाहन जांच एवं M-Parivahan सत्यापन अभियान

कोयला-लोड वाहनों के अवैध परिवहन पर नियंत्रण हेतु प्रमुख चेक पोस्ट, रेलवे साइडिंग, कोल डंप एवं परिवहन मार्गों पर विशेष वाहन जांच अभियान चल

यह भी पढ़ें: सांसद वीडी राम की पहल! NHAI चेयरमैन के साथ बैठक के बाद पलामू-गढ़वा में हाईवे परियोजनाओं में आएगी तेजी

 

संबंधित सामग्री

सिमडेगा के बोलबा प्रखंड मुख्यालय में बाजार में घुसा जंगली हाथी, बाजार में मची भगदड़

सिमडेगा के बोलबा प्रखंड मुख्यालय में बाजार में घुसा जंगली हाथी, बाजार में मची भगदड़

सिमडेगा के बोलबा प्रखंड मुख्यालय स्थित बोलबा बाजार में मंगलवार की सुबह एक जंगली हाथी के पहुंचने से भगदड़ मच गई

कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन सिस्टम को लागू करने की मांग को लेकर रिम्स अराजपत्रित कर्मचारी संघ का धरना-प्रदर्शन शुरू

कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन सिस्टम को लागू करने की मांग को लेकर रिम्स अराजपत्रित कर्मचारी संघ का धरना-प्रदर्शन शुरू

वार्ता के लिए रिम्स निदेशक धरना स्थल पर पहुंचे. रिम्स निदेशक और कर्मचारियों के बीच वार्ता चल रही है.

भारत की नीरू धांडा ने ट्रैप शूटिंग इवेंट में जीता गोल्ड, Asian Games 2026 में व्यक्तिगत स्पर्द्धा का मिला पहला गोल्ड

भारत की नीरू धांडा ने ट्रैप शूटिंग इवेंट में जीता गोल्ड, Asian Games 2026 में व्यक्तिगत स्पर्द्धा का मिला पहला गोल्ड

नीरू ने महिलाओं के ट्रैप इवेंट में व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बन गई हैं

सांसद वीडी राम की पहल! NHAI चेयरमैन के साथ बैठक के बाद पलामू-गढ़वा में हाईवे परियोजनाओं में आएगी तेजी

सांसद वीडी राम की पहल! NHAI चेयरमैन के साथ बैठक के बाद पलामू-गढ़वा में हाईवे परियोजनाओं में आएगी तेजी

सांसद के उठाए गए जनहित के मुद्दों पर NHAI चेयरमैन ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए कई महत्वपूर्ण मामलों में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, मृतक की नहीं हो पाई है शिनाख्त, जांच में जुटी है पुलिस

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, मृतक की नहीं हो पाई है शिनाख्त, जांच में जुटी है पुलिस

आसपास के लोगों ने रेलवे लाइन के किनारे क्षतविक्षत शव देखा उसके बाद घटना की जानकारी जीआरपी और निमियाघाट पुलिस को दी है