SAG, AAI और GSAA बीच आयोजित होने वाली Hyundai World Archery Para Series के सफल आयोजन को लेकर हुआ MoU

By : Ark Sahuliyar
SAG, AAI और GSAA बीच आयोजित होने वाली Hyundai World Archery Para Series के सफल आयोजन को लेकर हुआ MoU

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
पैरा खेलों को नई उंचाइयों तक पहुंचाने तथा भारत में समावेशी खेल संस्कृति को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में आज अहमदाबाद, गुजरात में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक पहल की गई. स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ गुजरात (SAG), आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (AAI) एवं गुजरात स्टेट आर्चरी एसोसिएशन (GSAA) के मध्य सितंबर 2026 में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित Hyundai World Archery Para Series के सफल आयोजन हेतु समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया गया.

यह विश्वस्तरीय अंतरराष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता 3 से 10 सितंबर 2026 तक अहमदाबाद में आयोजित की जाएगी, जिसमें दुनिया भर के शीर्ष पैरा तीरंदाज अपनी प्रतिभा, कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करेंगे. यह आयोजन न केवल खेल उत्कृष्टता का मंच बनेगा, बल्कि दिव्यांग खिलाड़ियों की असाधारण क्षमताओं, आत्मविश्वास और संघर्षशीलता को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने का भी अवसर प्रदान करेगा. इस महत्वपूर्ण अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड एवं भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा तथा गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी की उपस्थिति रही. उनकी उपस्थिति ने इस आयोजन के महत्व और भारत में पैरा खेलों के प्रति बढ़ती प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ किया.

Hyundai World Archery Para Series का आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि समावेशिता, समान अवसर और सामाजिक सशक्तिकरण का एक वैश्विक संदेश है. इस प्रतियोगिता के माध्यम से दिव्यांग खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने, अपने कौशल को निखारने तथा विश्व मंच पर भारत का गौरव बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा. साथ ही यह आयोजन समाज में यह संदेश भी देगा कि खेल किसी भी प्रकार की शारीरिक सीमाओं से परे प्रतिभा, परिश्रम और दृढ़ इच्छाशक्ति का उत्सव है.

भारत ने पिछले कुछ वर्षों में पैरा खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं. ऐसे में इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी देश में पैरा तीरंदाजी के विकास को नई दिशा देने के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करने का कार्य करेगी. यह आयोजन खेल अवसंरचना, खेल पर्यटन और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के क्षेत्र में गुजरात की बढ़ती क्षमता को भी प्रदर्शित करेगा.

कार्यक्रम में गुजरात सरकार के खेल, युवा एवं सांस्कृतिक गतिविधि विभाग के सचिव डॉ. राहुल बाबूलाल गुप्ता, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ गुजरात के सचिव एवं महानिदेशक आई.आर. वाला, World Archery Para Series के चेयरमैन वीरेन्द्र नानावटी, आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पूर्व महासचिव अनिल कामनेनी, प्रशासनिक अधिकारी गुंजन अबरोल तथा संयुक्त सचिव संदीप जायसवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही.

यह भी पढ़ें- क्या आपका बच्चा भी घर में रहता है Chill और बाहर नहीं करता है अच्छा Feel, तो यहां जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह

 

संबंधित सामग्री

शिकारीपाड़ा में अरबों का अवैध खनन, गोचर भूमि पर उठे गंभीर सवाल; ED-CBI जांच की मांग तेज

शिकारीपाड़ा में अरबों का अवैध खनन, गोचर भूमि पर उठे गंभीर सवाल; ED-CBI जांच की मांग तेज

साहिबगंज में सामने आए चर्चित खनन मामलों के बाद अब दुमका जिले के शिकारीपाड़ा क्षेत्र में भी अवैध और नियमविरुद्ध खनन को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच के आयोजन को लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट पर, एसएसपी की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग

भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच के आयोजन को लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट पर, एसएसपी की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अंतरराष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट मैच के प्रबंधन को लेकर रांची पुलिस अलर्ट मोड पर है. सुरक्षा व्यवस्थाओं के कारण मैच के दिन शहर में 5,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे.

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे Indian Air Force के अगले प्रमुख, बनाए गए Chief of the Air Staff

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे Indian Air Force के अगले प्रमुख, बनाए गए Chief of the Air Staff

केंद्र सरकार ने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को 31 अक्टूबर की दोपहर से एयर चीफ मार्शल के रैंक में 29वें Chief of the Air Staff के तौर पर नियुक्त किया है.

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर किया गया. इस MOU से स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी सहयोग और फील्ड इंप्लीमेंटेशन को बढ़ावा मिलेगा.

पलामू में एमडीएम राशन भुगतान विवाद, ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक से की भुगतान की मांग

पलामू में एमडीएम राशन भुगतान विवाद, ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक से की भुगतान की मांग

पलामू जिले केनीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के कुराइनपतरा पंचायत अंतर्गत सोंस गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में एमडीएम के राशन भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है.