न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: जापान में चल रहे एशियन गेम्स 2027 का आज चौथा दिन था. एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन का दौर जारी है. भारत ने इन चार दिनों में एक तक 1 गोल्ड, 5 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज लेकर कुल 12 मेडल देश के नाम किया है. भारत इस समय मेडल टैली में 13वें स्थान पर है।
आज भारत के लिए मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता है. महिलाओं के 49 किलोग्राम भार-वर्ग की भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर मीराबाई चानू को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी.
इसके बाद भारत ने स्कीट इवेंट में डबल मेडल अपने नाम किया. भारत की महिला और पुरुष स्कीट टीमों ने ये मेडल जीते हैं. भारत के लिए राइजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान और परिनाज धालीवाल की तिकड़ी ने शूटिंग के स्कीट इवेंट में ब्रॉन्ज दिलाया. तीनों ने 331 अंकों के साथ ये मेडल जीते हैं. चीन ने इस स्पर्द्धा का गोल्ड और कजाकिस्तान नें सिल्वर मेडल जीता.
वहीं, भारत की पुरुष स्कीट स्पर्द्धा में अनंतजीत सिंह नारूका, मैराज अहमद खान और भवतेघ सिंह गिल की तिकड़ी ने 346 अंकों के साथ कांस्य पदक देश के लिए जीता.
यह भी पढ़ें: SIR को लेकर चुनाव आयोग में मतभेद का आया सामने!, विपक्ष ने उठा दी CEC ज्ञानेश के इस्तीफे की मांग