न्यूज़11 भारत
देवघर/डेस्क: बाबा की नगरी देवघर में आज बुधवार को बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट हॉस्पिटल का उद्घाटन होगा. असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे. वहीं उद्घाटन समारोह में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे. सुपर स्पेशलिस्ट पीडी हिंदूजा हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर के उद्घाटन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो गयी है.
हिंदूजा ग्रुप के अध्यक्ष अशोक पी हिंदूजा एवं बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट हॉस्पिटल के अध्यक्ष अनामिका गौतम भी उपस्थित रहेंगे. वहीं देवघर के कई सामाजिक राजनीतिक रूप से जुड़े हुए प्रतिष्ठित लोग भी उद्घाटन समारोह में शमिल होंगे.
इसे भी पढ़ें: पलामू: करमा पूजा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, कोयल नदी में डूबने से पांच लोगों की मौत