न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क: जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बोकया गांव में करमा पूजा विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां कोयल नदी में डूबने से पांचों लोगों की मौत हो गई, इनमें 2 छोटे बच्चे भी शामिल हैं.
बच्चों के डूबने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत पानी से सभी को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक सभी की जान जा चुकी थी. बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त लोग करमा डाल विसर्जन करने नदी पर गए थे, जहां अचानक गहरे पानी में जाने की वजह से यह हादसा हो गया.
इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया. एक साथ पांच लोगों की मौत से पूरे गांव और पीड़ित परिजनों में भारी शोक का माहौल है तथा कोहराम मचा हुआ है.
हादसे का शिकार हुए लोगों की पहचान बाबूलाल सिंह के 18 वर्षीय पुत्र नीतिश कुमार सिंह, पुरानी ठाकुर के 22 वर्षीय पुत्र अमित कुमार ठाकुर, संजय सिंह का 12 पुत्र राजा सिंह, तिलकधारी पासवान का 16 वर्षीय पुत्र विशाल पासवान और सुनील सिंह का 8 वर्षीय बेटा हेमंत कुमार सिंह के रूप में हुई है.
इसे भी पढ़ें: अभी नहीं थमेगी बारिश! झारखंड में आज और कल जमकर बरसेंगे बादल; 27 सितंबर तक बदला रहेगा मौसम