बहरागोड़ा: चित्रेश्वर धाम में आस्था का सैलाब, तीन राज्यों के श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

By : Vaibhaw Vikram
बहरागोड़ा: चित्रेश्वर धाम में आस्था का सैलाब, तीन राज्यों के श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

न्यूज 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ऐतिहासिक एवं पौराणिक चित्रेश्वर शिव मंदिर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला. भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए न केवल झारखंड, बल्कि पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल और ओडिशा से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े.वहीं मंदिर के मुख्य पुजारी दीपक सतपति, स्वपन सतपति और काली किंकर सतपति के सानिध्य में विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न हुई. भोर से ही मंदिर के कपाट खुलते ही 'हर-हर महादेव' के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा. शाम ढलते ही श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलित किए, जिससे पूरा धाम रोशनी से सराबोर हो गया. इस अवसर पर बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती व पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने भी सपरिवार चित्रेश्वर धाम पहुंचकर महादेव की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की. उन्होंने मंदिर की महत्ता और जन-आस्था पर चर्चा करते हुए श्रद्धालुओं के साथ समय साझा किया.

प्रशासन तथा मंदिर कमेटी की ओर से किए गए पुख्ता इंतजाम

महाशिवरात्रि को देखते हुए प्रशासन तथा मंदिर कमेटी ने महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई थी ताकि दर्शन सुलभ हो सकें.वहीं मंदिर परिसर में भव्य मेले का आयोजन भी किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा. बरसोल पुलिस और स्थानीय प्रशासन पूरे समय मुस्तैद रहा, जिससे शांतिपूर्ण ढंग से उत्सव संपन्न हुआ.साथ ही प्रखंड क्षेत्र के चित्रेश्वर धाम के अलावा  अन्य शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई. पूरा बहरागोड़ा क्षेत्र शिवमय नजर आया और देर रात तक अनुष्ठान चलते रहे.

यह भी पढ़ें: NEET छात्रा मौत मामले में CBI पहुंची जहानाबाद, परिजनों से करेगी पूछताछ

संबंधित सामग्री

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

कमाण्डेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर सीआईएसएफ एवं सीसीएल सुरक्षागार्ड की संयुक्त टीम ने 05 नंबर पीपल धोरा बस्ती क्षेत्र में छापेमारी की.

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल 3 नए जज मिलेंगे. कल सुबह 10:15 बजे हाई कोर्ट परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा. चीफ जस्टिस एमएस सोनक तीनों को पद की शपथ दिलाएंगे.

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

18 मार्च 2026 को पदमा चौक पर करीब 100 महिला-पुरुषों ने सूरज कुमार के शव को सड़क पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया था

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा, लूटे गए 7,100 रुपये, मोबाइल, सतबरवा से लूटी गई पल्सर बाइक और चेहरे ढकने के कपड़े बरामद किए हैं.