बरियातू थाना प्रभारी मनोज कुमार का मोबाइल हुआ हैक, लोगों के पास पैसे मांगने के लिए जा रहा मैसेज

By : Ark Sahuliyar
बरियातू थाना प्रभारी मनोज कुमार का मोबाइल हुआ हैक, लोगों के पास पैसे मांगने के लिए जा रहा मैसेज

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची में साइबर अपराधियों ने इस बार पुलिस अधिकारी को ही निशाना बना लिया है. बरियातू थाना प्रभारी सह डीएसपी मनोज कुमार का मोबाइल फोन हैक होने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, एक APK फाइल डाउनलोड होने के बाद उनका मोबाइल हैक हो गया. इसके बाद साइबर अपराधी उनके नाम और पहचान का इस्तेमाल कर लोगों को मैसेज भेज रहे हैं और पैसे की मांग कर रहे हैं. ठग स्कैनर और ऑनलाइन पेमेंट लिंक भेजकर रकम ट्रांसफर कराने की कोशिश कर रहे हैं. मामले की जानकारी मिलते ही डीएसपी सह बरियातू थाना प्रभारी मनोज कुमार ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि उनके नाम से आने वाले किसी भी मैसेज, स्कैनर या पैसे मांगने वाले अनुरोध पर भरोसा न करें और किसी प्रकार का भुगतान न करें.

ये भी पढ़ें- हथियार के बल पर 58 हजार रुपए की लूट मामले में आरोपी  नारायण उरांव को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज 

संबंधित सामग्री

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

नावाडीह ग्राम में संचालित अवैध खनन पर विभाग ने छापेमारी कर मशीन जब्त कर लिया है.

बिहार में स्टेशन से अवैध शराब बरामद, 9 महिला सहित 10 गिरफ्तार

बिहार में स्टेशन से अवैध शराब बरामद, 9 महिला सहित 10 गिरफ्तार

बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज, CPDS टीम और रेल पुलिस ने प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर की कार्रवाई

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

ड्रेसिंग टेबल में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद के अलावा मकान मालिक की पत्नी और बेटी के जेवरात भी गायब थे.

झारखंड के पेयजल व स्वच्छता मत्री योगेंद्र प्रसाद महतो 24 और 25 सितंबर को दो दिवसीय संथाल दौरे पर रहेंगे

झारखंड के पेयजल व स्वच्छता मत्री योगेंद्र प्रसाद महतो 24 और 25 सितंबर को दो दिवसीय संथाल दौरे पर रहेंगे

दुमका, देवघर, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा और साहिबगंज में चल रही पेयजल और स्वच्छता योजनाओं का लेंगे जायजा

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर लगातार पानी बहता रहता है.