बरवाडीह: कड़ाके की ठंड में प्रशासन की संवेदनशील पहल, छेंचा पंचायत में कंबल किया गया वितरण

By : News11 Bharat
बरवाडीह: कड़ाके की ठंड में प्रशासन की संवेदनशील पहल, छेंचा पंचायत में कंबल किया गया वितरण

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: लगातार गिरते तापमान और बढ़ती ठंड को देखते हुए बरवाडीह प्रखंड अंतर्गत छेंचा पंचायत के वार्ड संख्या–7 में रविवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज ने किया. इस दौरान ठंड से बचाव के उद्देश्य से दर्जनों गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों—विशेषकर बुजुर्ग पुरुषों और महिलाओं—के बीच कंबल वितरित कर उन्हें राहत पहुंचाई गई.कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान वार्ड संख्या–7 के वार्ड सदस्य सह पत्रकार तस्लीम खान भी उपस्थित रहे. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज ने कहा कि शीतलहर के इस दौर में जरूरतमंदों की सहायता करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी गरीब ठंड के कारण परेशानी में न रहे, इसी उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम लगातार चलाए जा रहे हैं.

वहीं वार्ड सदस्य तस्लीम खान ने कहा कि ठंड बढ़ने से गरीब और बेसहारा लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं. ऐसे समय में प्रशासन द्वारा किया गया यह प्रयास बेहद सराहनीय है. उन्होंने इस मानवीय पहल के लिए प्रखंड प्रशासन और प्रखंड विकास रेशमा रेखा मिंज के प्रति आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर तरुण कुमार, कालिम खान, समीम खान, सकुर खान सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: रांची में बंगाली युवा मंच ने शिबू सोरेन की जयंती पर ज़रूरतमंदों के बीच किया कंबल का वितरण

संबंधित सामग्री

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.