न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: चोरों का ये गिरोह भीड़ का फायदा उठाकर बड़ी सफाई से चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा है. आपकी जेब, आपका बैग और आपकी कीमती चीजों पर इनकी पैनी नजर है.आप खरीदारी में व्यस्त होते हैं और चोर अपना काम कर जाते हैं! न कोई शोर, न कोई भनक...और जब तक आपको चोरी का एहसास होता है, तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुके होते हैं.कुछ ऐसा ही मामला रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के रोशपा टावर में देखने को मिला जहां अपने गहनों को जुड़वाने के लिए महिला पहुंची लेकिन इसी दरम्यान महिला के कीमती ज़ेवरात की चोरी हो गई. सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आया कि आरोपी महिला ने पहले रेकी की फिर घटना को बड़े ही शातिराना अंदाज में अंजाम दिया इस घटना को अंजाम देने के लिए इसमें उसने बच्चों का भी सहारा लिया. वही घटना के वक्त पीड़ित महिला को इसका एहसास जरूर हुआ जिस कारण पूरी घटना का तुरंत ही उद्भेदन हो सका.
यह भी पढ़ें: मैं झारखंड सरकार को चैलेंज करता हूं कि हिम्मत है तो कोयला रोक कर दिखाए - प्रेस वार्ता में दहाड़े सांसद डॉ निशिकांत दुबे