भारत गैस एजेंसी

पलामू: भारत गैस एजेंसी चोरी कांड का 48 घंटे के भीतर पर्दाफाश, 2.43 लाख रुपये बरामद, एक गिरफ्तार

भारत गैस एजेंसी से 6 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने करीब 2,59,000 रुपये की चोरी कर ली थी.

By : Dipali Kumari
पलामू: भारत गैस एजेंसी चोरी कांड का 48 घंटे के भीतर पर्दाफाश, 2.43 लाख रुपये बरामद, एक गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत 
पलामू /डेस्क:
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुसैनाबाद दिव्यांश शुक्ल (भापुसे) के नेतृत्व में हैदरनगर थाना पुलिस ने भारत गैस एजेंसी में हुई चोरी कांड का 48 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया. सैनाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिव्यांश शुक्ला ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि हैदरनगर थाना अंतर्गत ग्राम भाई बिगहा में संचालित भारत गैस एजेंसी से 6 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने करीब 2,59,000 रुपये की चोरी कर ली थी. इस संबंध में एजेंसी के प्रोपराइटर द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी.

मामले में हैदरनगर थाना कांड सं. 67/2026, धारा 331(4)/305 बीएनएस 2023 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया. उन्होंने बताया कि अनुसंधान के क्रम में अभियुक्त भाई बिगहा ब्लॉक रोड निवासी यासीन खान के 41 वर्षीय पुत्र शमीम खान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया. आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया. इसके बाद उसकी निशानदेही पर उसके घर के पास रखे बालू के अंदर से चोरी किए गए कुल 2,43,250 रुपये बरामद किए गए.

छापेमारी दल में उनके अलावा हैदरनगर के थाना प्रभारी तंजीलुल मन्नान मनौवर, पुअनि राजू मांझी, सअनि बशिष्ठ ठाकुर, कुशेश्वर सिंह, आरक्षी 331 खुर्शीद अंसारी, 641 अविनाश कुमार रंजन, हवलदार मनोज कुमार मेहता, आरक्षी 675 सदानन्द शर्मा, चालक अजीम और आरक्षी नंदु उरांव रिजर्व गार्ड शामिल थे.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में ACB की बड़ी कार्रवाई, साइबर थाना पदाधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

मोहम्मदगंज पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

मोहम्मदगंज पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया

झारखंड चैंबर ने 2,000 रूपए से अधिक के चुनिंदा UPI व्यापारी लेन-देन पर प्रस्तावित MDR वापस लेने की मांग की

झारखंड चैंबर ने 2,000 रूपए से अधिक के चुनिंदा UPI व्यापारी लेन-देन पर प्रस्तावित MDR वापस लेने की मांग की

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने 2,000 रूपए से अधिक के चुनिंदा यूपीआई व्यापारी लेन-देन पर प्रस्तावित एमडीआर को वापस लेने की मांग की.

JNV पतरातू में अनियमितताएं सामने आने पर उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश, उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने का निर्देश

JNV पतरातू में अनियमितताएं सामने आने पर उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश, उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने का निर्देश

अभिभावकों की शिकायतों के बाद उपायुक्त रामगढ़ ने जवाहर नवोदय विद्यालय पतरातू का किया औचक निरीक्षण

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगा जवाब 

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगा जवाब 

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.

धान खरीद की तैयारी को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, डीलरों के एक वर्ष के बकाया कमीशन का शीघ्र होगा भुगतान

धान खरीद की तैयारी को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, डीलरों के एक वर्ष के बकाया कमीशन का शीघ्र होगा भुगतान

किसानों को समय पर भुगतान, धान की पारदर्शी खरीद और बिचौलियों पर रोक सरकार की प्राथमिकता