बड़ी खबर: रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में तैनात उच्च कक्षपाल राहुल कश्यप को किया गया बर्खास्त

सजायाफ्ता होने की बात छुपाकर पायी थी जेल विभाग में नौकरी

By : Ark Sahuliyar
बड़ी खबर: रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में तैनात उच्च कक्षपाल राहुल कश्यप को किया गया बर्खास्त

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में तैनात उच्च कक्षपाल राहुल कश्यप को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. उन पर आरोप था कि उन्होंने अपनी नियुक्ति के समय दुष्कर्म के मामले में मिली सजा की जानकारी छुपाई थी. इस संबंध में जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने गुरुवार को बर्खास्तगी का आदेश जारी किया.

तीन सदस्यीय जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई
जेल विभाग ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई थी. कमेटी की रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि राहुल कश्यप को आपराधिक मामले में सजा मिली थी, बावजूद इसके उन्होंने इस तथ्य को अपने आवेदन पत्र में छुपाया. रिपोर्ट सामने आने के बाद विभाग ने उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए नौकरी से निष्कासित कर दिया.

दुष्कर्म के आरोप में हुई थी 10 साल की सजा
खूंटी न्यायालय ने राहुल कश्यप को दुष्कर्म के आरोप में 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी. सजा के बाद वह 22 अप्रैल 2014 से 28 अप्रैल 2014 तक खूंटी उपकारा में बंद रहे. इसके बाद 29 अप्रैल 2014 को उन्हें रांची के होटवार जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था. बाद में, हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर वे 18 सितंबर 2014 को जेल से बाहर आए.

जमानत के बाद कक्षपाल पद पर बहाली
जेल से बाहर आने के बाद राहुल कश्यप ने 2017 में जारी कक्षपाल नियुक्ति विज्ञापन के लिए आवेदन किया. सभी आवश्यक योग्यताएं पूरी करने के बाद वे कक्षपाल पद पर बहाल हो गए, लेकिन नौकरी के लिए दिए गए आवेदन में उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले और सजा की जानकारी छुपा ली थी.

ये भी पढ़ें- निलंबित IAS विनय चौबे के रिश्तेदारों से  ACB ने की पूछताछ, कई घंटों तक हुआ सवाल-जवाब

संबंधित सामग्री

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.