प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क: गढ़वा जिले के पाटन में शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के हिंदुत्व को लेकर कथित बयान के विरोध में रविवार को बरवाडीह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकालकर मंत्री का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की.भाजपा कार्यालय से निकला विरोध मार्च बाजार के विभिन्न मार्गों से होते हुए बस स्टैंड स्थित अंबेडकर चौक पहुंचा. कार्यकर्ता हाथों में पुतला लेकर मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े. अंबेडकर चौक पर पहुंचने के बाद पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया.
मौके पर मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने कहा कि हिंदुत्व और सनातन आस्था के खिलाफ किसी भी तरह की आपत्तिजनक बयानबाजी स्वीकार नहीं की जाएगी. उन्होंने मंत्री से अपने कथित बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की. साथ ही कहा कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयान से समाज में आक्रोश पैदा होता है. भाजपा नेताओं ने मंत्री के इस्तीफे की भी मांग की.प्रदर्शन में सांसद प्रतिनिधि कन्हाई सिंह, ईश्वरी सिंह, दीपक राज, श्यामली शर्मा, रूपाली देवी, रेखा पाठक, वीरेंद्र जायसवाल, महामंत्री प्रवीण कुमार, ओम प्रकाश गुप्ता, कृष्णा कसेरा, बंटी ठाकुर, दिलीप पासवान, संतोष विश्वकर्मा समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे.
यह भी पढ़ें: वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर सड़क हादसे में दिवंगत वंशिका खण्डेलवाल, नमन गुप्ता और सार्थक अग्रवाल के परिजनों से मिले