पलामू में बिजली-पानी संकट को लेकर भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, समाहरणालय का किया घेराव

By : News11 Bharat
पलामू में बिजली-पानी संकट को लेकर भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, समाहरणालय का किया घेराव

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू जिला मुख्यालय में आज बिजली और पानी के गंभीर संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया नेता प्रतिपक्ष सह प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी की अध्यक्षता में पलामू जिला मुख्यालय में ऐतिहासिक प्रदर्शन और समाहरणालय का घेराव किया गया. माइनर इरिगेशन मैदान से शुरू होकर उपायुक्त कार्यालय तक निकली इस आक्रोश रैली में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों के खराब चापाकलों और सूखे तालाबों की जमीनी रिपोर्ट लेकर पहुंचे थे.

​झारखंड जल रहा है और सरकार बंशी बजा रही: अमर बाउरी

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने हेमंत सरकार पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि आज पूरे झारखंड में त्राहिमाम की स्थिति है. एक ओर भीषण गर्मी है और दूसरी ओर राजधानी से लेकर गांवों तक 10 से 12 घंटे बिजली गुल रहती है. बाउरी ने तंज कसते हुए कहा कि जब रोम जल रहा था तो नीरो बंशी बजा रहा था, ठीक उसी तरह आज झारखंड की जनता बूंद-बूंद पानी और बिजली के लिए तरस रही है और मुख्यमंत्री अपने शीश महल में 'चैन की बंशी' बजा रहे हैं. उन्होंने आंकड़ों के साथ बताया कि पूरे प्रदेश में 80 हजार से ज्यादा चापाकल खराब पड़े हैं और एक वॉशर या इंसुलेटर खराब होने पर भी सिस्टम हफ्तों तक उसे सुधार नहीं पाता.

​भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी केंद्र की योजनाएं

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड को पेयजल के लिए 12,982 करोड़ रुपये दिए, लेकिन भ्रष्ट सरकार आधे से अधिक पैसे खर्च नहीं कर पाई. 'हर घर नल-जल' योजना पलामू प्रमंडल में पूरी तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है. कागजों पर योजना को 45 प्रतिशत पूरा दिखाया जा रहा है, जबकि जामताड़ा जैसे जिलों में यह आंकड़ा मात्र एक प्रतिशत है. नेताओं ने कहा कि 200 यूनिट फ्री बिजली का वादा केवल एक ढकोसला साबित हुआ है, क्योंकि जब बिजली ही नहीं रहेगी तो यूनिट का क्या अर्थ रह जाता है.

​अधिकारी बेलगाम और आम आदमी बेहाल.

विधायक आलोक चौरसिया और जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि राज्य में अधिकारी पूरी तरह बेलगाम हो चुके हैं. पेयजल के अभाव में अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन रुक रहे हैं और छात्र छात्रावासों में बिना बिजली-पानी के रहने को मजबूर हैं. प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि पलामू की जनता अब और जुल्म बर्दाश्त नहीं करेगी. भाजपा ने मांग की कि बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो, बढ़े हुए बिजली दर वापस लिए जाएं, जले हुए ट्रांसफार्मर तुरंत बदले जाएं और सभी खराब चापाकलों की युद्ध स्तर पर मरम्मत हो.

​ अगली बार गेट पर नहीं रुकेगा जन आक्रोश

आंदोलन के अंत में चेतावनी दी गई कि यह तो केवल शुरुआत है. यदि सरकार और प्रशासन ने अपना उदासीन रवैया नहीं बदला, तो आने वाले समय में जनता का यह आक्रोश समाहरणालय के गेट तक नहीं रुकेगा, बल्कि भ्रष्ट सत्ता को उखाड़ फेंकने का काम करेगा. प्रदर्शन में पूर्व विधायक पुष्पा देवी, पूर्व सांसद मनोज भुईया, नरेंद्र पांडेय, विजयानंद पाठक, विजय ठाकुर, अजय सिंह, मुरारी पांडे, सुनील पासवान, अभिमन्यु तिवारी, विपुल गुप्ता समेत सभी मंडल अध्यक्ष और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: हाईकेगोड़ा से चांगीरा तक 3 करोड़ की लागत से होगा 3.7 किमी का सड़क निर्माण, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

संबंधित सामग्री

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार