भाजपा का विराट आक्रोश प्रदर्शन

जामताड़ा में भाजपा का विराट आक्रोश प्रदर्शन, डीसी एवं एसपी कार्यालय का घेराव

बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर तीखा हमला, कहा- जनता की आवाज को फ़र्ज़ी केस से नहीं दबाया जा सकता”

By : Ark Sahuliyar
जामताड़ा में भाजपा का विराट आक्रोश प्रदर्शन, डीसी एवं एसपी कार्यालय का घेराव

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
भारतीय जनता पार्टी द्वारा  जामताड़ा जिला में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में विशाल आक्रोश प्रदर्शन का आयोजन किया गया. इस दौरान हजारों की संख्या में युवाओं, महिलाओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला समाहरणालय पहुंचकर डीसी एवं एसपी कार्यालय का घेराव किया तथा राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन राज्य सरकार की कथित जनविरोधी एवं मनमानी नीतियों, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली तथा भाजपा कार्यकर्ताओं पर कथित रूप से झूठे केस दर्ज कर लोकतांत्रिक आवाज को दबाने के प्रयासों के विरोध में आयोजित किया गया.

सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड की जनता आज भ्रष्टाचार, कुशासन और प्रशासनिक विफलताओं से त्रस्त है. राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है, युवाओं का भविष्य अनिश्चितता के अंधकार में धकेला जा रहा है और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाकर डराने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध की आवाज को पुलिसिया कार्रवाई और झूठे केस से दबाया नहीं जा सकता. भाजपा अन्याय, भ्रष्टाचार और दमनकारी शासन के खिलाफ जनता की लड़ाई पूरी ताकत के साथ लड़ती रहेगी.

बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है. स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है, कानून-व्यवस्था चरमराई हुई है, युवाओं के साथ लगातार अन्याय हो रहा है और जनता के मुद्दों से सरकार पूरी तरह बेखबर है. भाजपा जनता के अधिकारों, न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी तथा जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपना आंदोलन और तेज करेगी. इस अवसर पर पूर्व सांसद सुनील सोरेन, पूर्व विधायक सीता सोरेन, रणधीर सिंह, सत्यानंद झा ‘बाटुल’, जिला अध्यक्ष सुमित शरण सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें- राज्यपाल के रूप में संतोष कुमार गंगवार ने पूरा किया दो वर्ष का कार्यकाल, राज्य की जनता के प्रति व्यक्त की कृतज्ञता

 

संबंधित सामग्री

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर रांची जिला प्रशासन और पुलिस रेस, आपसी भाईचारा के साथ पर्व-त्यौहार सम्पन्न करने की तैयारी 

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर रांची जिला प्रशासन और पुलिस रेस, आपसी भाईचारा के साथ पर्व-त्यौहार सम्पन्न करने की तैयारी 

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर रांची जिला प्रशासन और पुलिस रेस हो गई है. आपसी भाईचारा के साथ पर्व-त्यौहार सम्पन्न करने को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है.

जमशेदपुर: दुर्गा पूजा से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 लीटर शराब जब्त

जमशेदपुर: दुर्गा पूजा से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 लीटर शराब जब्त

करीब 200 लीटर अवैध चुलाई शराब और 12 हजार किलोग्राम जावा महुआ बरामद कर जब्त किया गया.

15वें वित्त आयोग के अनुदान से गांडेय में 1.11 करोड़ की लागत से दो उप स्वास्थ्य केंद्रों का शिलान्यास

15वें वित्त आयोग के अनुदान से गांडेय में 1.11 करोड़ की लागत से दो उप स्वास्थ्य केंद्रों का शिलान्यास

जिला परिषद अध्यक्ष ने बताया कि एक उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण गांडेय स्थित पुराने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में, दूसरा उदयपुर पंचायत में कराया जाएगा

धनबाद: BCCL का स्क्रैप लोहा ले जा रहे वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ा, मुखिया का बेटा हिरासत में

धनबाद: BCCL का स्क्रैप लोहा ले जा रहे वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ा, मुखिया का बेटा हिरासत में

ग्रामीणों का आरोप है कि टाटा मैजिक वाहन में बीसीसीएल का स्क्रैप लोहा लदा था, जिसे कथित तौर पर बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था.

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामला: हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामला: हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

हस्तछेपकर्ता की ओर से भी कई जजमेंट का हवाला दिया गया. कहा गया कि व्हाट्सअप, टेलीग्राम जैसे माध्यम से पेपर लीक हुआ है.