बोकारो थर्मल बेरमो: मुआवजा व नियोजन की मांग को लेकर गोविंदपुर की विस्थापित महिलाओं ने किया प्रदर्शन

डीवीसी की पाइप लाइन से फसलों के बर्बाद होने की कही बात

By : News11 Bharat
बोकारो थर्मल बेरमो: मुआवजा व नियोजन की मांग को लेकर गोविंदपुर की विस्थापित महिलाओं ने किया प्रदर्शन

राजेश कुमार/न्यूज11  भारत

बोकारो थर्मल बेरमो/डेस्क:  डीवीसी के बोकारो थर्मल पावर प्लांट से निसनहाट पुलिया होते हुए नूरीनगर समीप ऐश पौंड तक जाने वाली पाइपलाइन से गोविंदपुर बस्ती के विस्थापितों को परेशानी हो रही है. पाइप फटने, अथवा क्षतिग्रस्त होने के बाद पाइप से निकलने वाली पानी युक्त छाई ग्रामीणों के खेत में चले जा रहे हैं. जिसकारण उपजाऊ भूमि भी बंजर होने लगी है. पाइप लाइन हटाने अथवा प्रभावित लोगों को मुआवजा व ठेका कंपनियों में नियोजन देने की मांग को लेकर विस्थापित महिलाओं ने निसंघाट पाइप लाइन समीप बुधवार को प्रदर्शन कर नारेबाजी किए. साथ ही मांगे न मानने पर जल्द डीवीसी प्रशासनिक भवन समक्ष धरना प्रदर्शन करने की बात कही. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही आजसू महिला मोर्चा के बेरमो प्रखंड अध्यक्ष रीता देवी ने बताए कि दिसंबर 2024 में निसंघाट समीप पांच नंबर पाइप फट गयी थी. और फटे पाइप से निकलने वाले छाई युक्त पानी बगल के खेत में भर गया था जिससे धान का फसल बर्बाद हो गया था. उस वक्त हम विस्थापितों ने पाइप लाइन मरम्मत कार्य का विरोध किया था जिसके बाद वरीय महाप्रबंधक सुशील कुमार अरजरीया के निर्देश पर महाप्रबंधक ओएंडएम ने प्रभावित रैयतों से बातचीत कर मुआवजा व नियोजन देने का आश्वासन दिए थे. जो अभी तक पूरा नहीं किया गया है. इस अवसर पर ऊषा देवी, पिंकी देवी, बिना देवी, कुंवारी देवी, सुनीता देवी,गीता देवी सहित कई विस्थापित महिलाएं उपस्थित थीं.

यह भी पढ़ें:  गोपालगंज: गैस इंटरप्राइज कंपनी की 1 करोड़ की पाइप चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

संबंधित सामग्री

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

कमाण्डेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर सीआईएसएफ एवं सीसीएल सुरक्षागार्ड की संयुक्त टीम ने 05 नंबर पीपल धोरा बस्ती क्षेत्र में छापेमारी की.

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल 3 नए जज मिलेंगे. कल सुबह 10:15 बजे हाई कोर्ट परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा. चीफ जस्टिस एमएस सोनक तीनों को पद की शपथ दिलाएंगे.

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

18 मार्च 2026 को पदमा चौक पर करीब 100 महिला-पुरुषों ने सूरज कुमार के शव को सड़क पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया था

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा, लूटे गए 7,100 रुपये, मोबाइल, सतबरवा से लूटी गई पल्सर बाइक और चेहरे ढकने के कपड़े बरामद किए हैं.