दिनदहाड़े लूट

जामताड़ा के करमाटांड़ थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की घटना से इलाके में सनसनी, कारोबारी से 65 हजार रुपये लेकर फरार 

शुक्रवार को जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई.

By : Ark Sahuliyar
जामताड़ा के करमाटांड़ थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की घटना से इलाके में सनसनी, कारोबारी से 65 हजार रुपये लेकर फरार 

चंचल गिरी/न्यूज़11 भारत 
जामताड़ा/डेस्क:
शुक्रवार को जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. जहां तीन अज्ञात युवकों ने सुनसान कच्चे रास्ते पर गेट-ग्रील कारोबारी को घेरकर उसके पास मौजूद 65 हजार रुपये नगद और एंड्रॉयड मोबाइल फोन छीन लिया. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है. 

बागबेर पंचायत के कालाझरिया निवासी समसुल अंसारी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह सहजपुर-सितकपुर रोड के पास गेट-ग्रील बनाने का व्यवसाय करते हैं. आठ सितंबर को काम के बदले उन्हें ईदगाह मोड़ निवासी अख्तर अंसारी से 20 हजार और रमजानी मोड़ निवासी मुस्तकीम अंसारी से 40 हजार रुपये मिले थे. उनके पास पहले से पांच हजार रुपये भी थे. इस तरह कुल 65 हजार रुपये लेकर वह अपने घर लौट रहे थे.

इसी दौरान बंड़पर से रेलवे लाइन के भीतर पुलिया पार कर रेलवे कॉलोनी स्थित शांति निकेतन की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते में तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया. आरोप है कि बदमाशों ने जबरन उनकी जेबों से 40 हजार और 25 हजार रुपये निकाल लिए. इसके बाद ओप्पो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल भी छीनकर फरार हो गए.

पीड़ित के अनुसार, घटनास्थल से कुछ दूरी पर बांसझुड़ के समीप दो मोटरसाइकिलें खड़ी थीं. इनमें एक लाल रंग की अपाचे बाइक थी. दूसरी बाइक के संबंध में वह स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके. थाना प्रभारी अलखनाथ चौबे ने बताया कि मामले में कांड संख्या 69/26 दर्ज कर जांच की जा रही है. पुलिस घटनास्थल के आसपास लोगों से पूछताछ कर रही है और बदमाशों के संभावित भागने के रास्तों की भी पड़ताल की जा रही है.

संबंधित सामग्री

मोहम्मदगंज पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

मोहम्मदगंज पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया

झारखंड चैंबर ने 2,000 रूपए से अधिक के चुनिंदा UPI व्यापारी लेन-देन पर प्रस्तावित MDR वापस लेने की मांग की

झारखंड चैंबर ने 2,000 रूपए से अधिक के चुनिंदा UPI व्यापारी लेन-देन पर प्रस्तावित MDR वापस लेने की मांग की

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने 2,000 रूपए से अधिक के चुनिंदा यूपीआई व्यापारी लेन-देन पर प्रस्तावित एमडीआर को वापस लेने की मांग की.

JNV पतरातू में अनियमितताएं सामने आने पर उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश, उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने का निर्देश

JNV पतरातू में अनियमितताएं सामने आने पर उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश, उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने का निर्देश

अभिभावकों की शिकायतों के बाद उपायुक्त रामगढ़ ने जवाहर नवोदय विद्यालय पतरातू का किया औचक निरीक्षण

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगा जवाब 

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगा जवाब 

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.

धान खरीद की तैयारी को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, डीलरों के एक वर्ष के बकाया कमीशन का शीघ्र होगा भुगतान

धान खरीद की तैयारी को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, डीलरों के एक वर्ष के बकाया कमीशन का शीघ्र होगा भुगतान

किसानों को समय पर भुगतान, धान की पारदर्शी खरीद और बिचौलियों पर रोक सरकार की प्राथमिकता