कारोबारी विष्णु अग्रवाल

मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी कारोबारी विष्णु अग्रवाल ने विदेश जाने के लिए कोर्ट से मांगी अनुमति

कारोबारी विष्णु अग्रवाल ने विदेश यात्रा के लिए रांची सिविल कोर्ट की विशेष अदालत से अनुमति मांगी है.

By : Dipali Kumari
मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी कारोबारी विष्णु अग्रवाल ने विदेश जाने के लिए कोर्ट से मांगी अनुमति

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
झारखंड के चर्चित कारोबारी विष्णु अग्रवाल ने देश से बाहर जाने के लिए रांची सिविल कोर्ट की विशेष अदालत से अनुमति मांगी है. उन्हें व्यापार के सिलसिले में दुबई जाना है. विदेश यात्रा की अनुमति के लिए दायर याचिका पर PMLA कोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है. कोर्ट ने फैसला सुनाने के लिए 20 अगस्त की तारीख निर्धारित की है.  

बताते चलें कारोबारी विष्णु अग्रवाल जमीन घोटाला के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आरोपी हैं. उन्हें  ED ने लैंड स्कैम से जुड़े केस में वर्ष 2023 में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें हाईकोर्ट से सशर्त जमानत मिली थी. जमानत की शर्तों में एक शर्त यह भी थी कि उन्हें देश से बाहर जाने से पहले ट्रायल कोर्ट यानी PMLA कोर्ट से अनुमति लेनी होगी. 

विष्णु अग्रवाल जिस भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोपी हैं वह भूमि रांची के बड़गाई अंचल के चेशायर होम रोड में स्थित है, जिसका खाता 37 है और यह लगभग एक एकड़ का कीमती भूखंड है.

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर: लक्जरी कार से बकरी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

संबंधित सामग्री

चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान,  लगभग 90 वाहनों की सघन जांच, कार से उतरवाई गई ब्लैक फिल्म

चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, लगभग 90 वाहनों की सघन जांच, कार से उतरवाई गई ब्लैक फिल्म

कार्रवाई में 57 मोटरसाइकिलों और 33 कारों समेत कुल 90 वाहनों की गहन जांच हुई. कागजात, गाड़ी की स्थिति और सुरक्षा मानक परख गए

ममता और ऋतब्रत गुट को मिला नया नाम, दीदी को 'फुटबॉल खिलाड़ी'... बागी खेमे को 'लिफाफा' चुनाव चिन्ह आवंटित

ममता और ऋतब्रत गुट को मिला नया नाम, दीदी को 'फुटबॉल खिलाड़ी'... बागी खेमे को 'लिफाफा' चुनाव चिन्ह आवंटित

पश्चिम बंगाल से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया (ECI) ने  तृणमूल कांग्रेस में हुए दो फाड़ के बाद दोनों प्रतिद्वंद्वी गुटों के लिए नया नाम और चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया है.

जपला-छतरपुर रोड का खतरनाक गड्ढा बना परेशानी का कारण, दुर्घटना की बढ़ी संभावना

जपला-छतरपुर रोड का खतरनाक गड्ढा बना परेशानी का कारण, दुर्घटना की बढ़ी संभावना

जपला रेलवे ओवरब्रिज के नीचे गड्ढे में गया ट्रॉली का पहिया, झटके से टूटा धुरा

पाकुड़: महेशपुर कृषि विज्ञान केंद्र में निकला जहरीला कोबरा, मची अफरा-तफरी  

पाकुड़: महेशपुर कृषि विज्ञान केंद्र में निकला जहरीला कोबरा, मची अफरा-तफरी  

सांप को देखते ही वहां मौजूद कर्मचारियों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई.