कार्रवाई

18 हजार रुपए रिश्वत लेते सीसीएल के 2 क्लर्कों को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, सेवानिवृत्त कर्मचारी के शिकायत पर कार्रवाई

बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के सीसीएल गोविंदपुर परियोजना का है मामला.

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
18 हजार रुपए रिश्वत लेते सीसीएल के 2 क्लर्कों को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, सेवानिवृत्त कर्मचारी के शिकायत पर कार्रवाई

राजेश कुमार/न्यूज 11 भारत

बोकारो थर्मल/बेरमो:  डेस्क.सीसीएल के गोविंदपुर परियोजना में सीबीआई धनबाद की टीम ने छापेमारी कर  रु 18 हज़ार रिश्वत लेते सीसीएल के दो क्लर्क को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए दोनों क्लर्क गोविंदपुर परियोजना में कार्यरत है. शिकायत मिलने के बाद सीबीआई की टीम शुक्रवार को गोविंदपुर परियोजना कार्यकाल शिकायतकर्ता के साथ पहुंचे एवं दोनों कर्तक को रिश्वत का रुपया लेते गिरफ्तार कर लिया. साथ ही दोनों क्लर्कों के सीसीएल क्वार्टरों में जांच एवं पूछताछ किया जा रहा है. सीबीआई धनबाद टिम के डीएसपी विकाश पांडेय ने बताया कि सीसीएल के सेवानिवृत कर्मचारी मो रसूल जामा से ग्रेजुटी,पेंशन आदि रुपया दिलवाने के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी. सीसीएल क्लार्क मेघलाल महतो एवं मो इम्तियाज को गिरफ्तार कर पूछताछ किया जा रहा है. इस छापामारी अभियान में सीबीआई डीएसपी विकाश पांडेय के अलावे इंस्पेक्टर रघुनाथ कुमार, दीपक मिश्रा सहित अन्य लोग शामिल थे.

यह भी पढ़ें: चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान,  लगभग 90 वाहनों की सघन जांच, कार से उतरवाई गई ब्लैक फिल्म

संबंधित सामग्री

MMDR बिल के विरोध में 19 सितंबर को झारखंड के सभी प्रखंड मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेगी JMM

MMDR बिल के विरोध में 19 सितंबर को झारखंड के सभी प्रखंड मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेगी JMM

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) द्वारा केंद्र सरकार के MMDR Amendment Act के विरोध में 19 सितंबर को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा.

मानगो निगम में नियमों की अनदेखी पर सरयू राय का हमला, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को लिखा पत्र

मानगो निगम में नियमों की अनदेखी पर सरयू राय का हमला, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को लिखा पत्र

प्रधान सचिव मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त पर विधिसम्मत कार्रवाई करें: सरयू राय

गांजे के अवैध कारोबार पर शिकंजा, पुलिस ने 1.2 किलो गांजे के साथ 65 वर्षीय आरोपी को दबोचा

गांजे के अवैध कारोबार पर शिकंजा, पुलिस ने 1.2 किलो गांजे के साथ 65 वर्षीय आरोपी को दबोचा

बरामद गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब 35 से 40 हजार रुपये बताई जा रही है

शशांक राज पुनः बनाए गए BJYM के प्रदेश अध्यक्ष, एक बार फिर मिली युवा मोर्चा की जिम्मेदारी

शशांक राज पुनः बनाए गए BJYM के प्रदेश अध्यक्ष, एक बार फिर मिली युवा मोर्चा की जिम्मेदारी

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी गयी है. शशांक राज पुनः BJP युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं.

घाघरा में फांसी लगाकर महिला ने की खुदकुशी, मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

घाघरा में फांसी लगाकर महिला ने की खुदकुशी, मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

मायके वालों को आशंका- गला दबाकर हत्या के बाद शव फांसी पर लटकाया