चंदवा: छठ महापर्व के उपलक्ष्य पर महुआमिलान में पारंपरिक जतरा मेले का आयोजन

युवाओं को झारखंड की संस्कृति से जोड़ता है जतरा मेला - सीतमोहन मुंडा

By : News11 Bharat
चंदवा: छठ महापर्व के उपलक्ष्य पर महुआमिलान में पारंपरिक जतरा मेले का आयोजन

राहुल कुमार/न्यूज11भारत

चंदवा/डेस्क:  लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर बुधवार को प्रखंड के जमीरा पंचायत अंतर्गत महुआमिलान बगीचा में पारंपरिक जतरा मेला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत पाहन अर्जुन मुंडा द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई. तत्पश्चात मुख्य अतिथि झामुमो जिला उपाध्यक्ष सितमोहन मुंडा, अन्नपूर्णा बीज भंडार के प्रोपराइटर अंकित कुमार, ग्राम प्रधान अर्जुन मुंडा, कमलेश कुमार और गौरव दुबे सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया.

इस अवसर पर जतरा समिति के सदस्यों ने अतिथियों को अंगवस्त्र और बैच लगाकर सम्मानित किया. मुख्य अतिथि सितमोहन मुंडा ने कहा कि जतरा मेला झारखंड की संस्कृति की अनमोल धरोहर है, जो नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का कार्य करता है. 

समाज में समानता और एकता सिखाती है छठ -अंकित कुमार

वहीं अंकित कुमार ने कहा कि छठ महापर्व समाज में समानता, एकता और सौहार्द का प्रतीक है. उन्होंने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन झारखंड की सांस्कृतिक पहचान को सहेजने का कार्य करते हैं.

मेला का संचालन मनोज उरांव, सुनील ठाकुर और सत्येंद्र यादव ने संयुक्त रूप से किया. आयोजन समिति के अनुज उरांव, राजेश यादव, संतोष यादव, राजेंद्र उरांव, कृष्णा उरांव, अशोक यादव, मनोज यादव, शंकर प्रजापति समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: घाटशिला विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता टिक्की मुखी के रुख पर टिकी राजनीतिक दलों की निगाहें

संबंधित सामग्री

पलामू के घाघरा गांव में अंधविश्वास के विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग घायल

पलामू के घाघरा गांव में अंधविश्वास के विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग घायल

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में अंधविश्वास से जुड़े मामले को लेकर हुए विवाद में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक ही पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-नबीनगर मुख्य सड़क पर दरूवा मोड़ के पास एक ऑटो से गिरने के कारण 18 वर्षीय युवती के घायल होने का मामला सामने आया है.

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

इस संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा सेवा समाप्ति संबंधी पत्र निर्गत कर दिया गया है.

बरहीडीह मोड़ पर मौत को दावत देता बड़ा गड्ढा, हादसे की आशंका से लोग परेशान

बरहीडीह मोड़ पर मौत को दावत देता बड़ा गड्ढा, हादसे की आशंका से लोग परेशान

युवा सामाजिक कार्यकर्ता अमित सिंह उर्फ छोटू ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया