चंदवा थाना को मिला नया नेतृत्व, पुनि सह थाना प्रभारी के रूप में अशोक कुमार ने संभाली कमान

By : News11 Bharat
चंदवा थाना को मिला नया नेतृत्व, पुनि सह थाना प्रभारी के रूप में अशोक कुमार ने संभाली कमान

राहुल कुमार/न्यूज11भारत

चंदवा/डेस्क:  चंदवा थाना में पुनि सह थाना प्रभारी के रूप में अशोक कुमार ने पदभार ग्रहण किया. पूर्व थाना प्रभारी रणधीर कुमार के तबादले के बाद शुक्रवार को उन्होंने 9वें पुनि सह थाना प्रभारी के तौर पर योगदान दिया. इससे पहले वे बालूमाथ थाना में सर्किल इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे. पदभार संभालने के बाद उन्होंने थाना परिसर में उपस्थित पुलिस अधिकारियों और जवानों से बैठक कर शिष्टाचार मुलाकात की तथा क्षेत्र की विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. 

अशोक कुमार ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना होगा. इसके लिए आम जनता के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित किए जाएंगे, ताकि लोग बिना झिझक अपनी समस्याएं पुलिस तक पहुंचा सकें. उन्होंने पुलिस टीम को सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की भी हिदायत दी. इस मौके पर थाना के कई पुलिस पदाधिकारी व जवान उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: गांडेय: बुधुडीह पैक्स में पोर्टल बंद होने से धान अधिप्राप्ति प्रभावित, किसान परेशान

संबंधित सामग्री

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय