झारखंड सरकार ने IAS तबादला आदेश में किया आंशिक संशोधन, छवि रंजन होंगे स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव 

By : Ark Sahuliyar
झारखंड सरकार ने IAS तबादला आदेश में किया आंशिक संशोधन, छवि रंजन होंगे स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड सरकार ने 31 दिसंबर 2025 को जारी आईएएस अधिकारियों के तबादले एवं पदस्थापन आदेश में आंशिक संशोधन किया है. संशोधित आदेश के तहत वाणिज्यकर विभाग के सचिव अमित कुमार को वित्त विभाग (संसाधन) के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

वहीं, IAS छवि रंजन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अभियान निदेशक के रूप में की गई पदस्थापना को रद्द कर दिया गया है. अब उन्हें स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है. हालांकि, वे राज्य आरोग्य सोसायटी के कार्यपालक निदेशक और झारखंड एड्स कंट्रोल सोसायटी, रांची के परियोजना निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में पूर्ववत बने रहेंगे. इधर, शशि प्रकाश झा पहले की तरह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक के पद पर कार्य करते रहेंगे. इस संबंध में कार्मिक विभाग ने सोमवार को आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है.

height=1005

ये भी पढ़ें- पूर्व CM अर्जुन मुंडा ने NHRC के अध्यक्ष को लिखा पत्र, अजित महतो के मौत की न्यायिक जांच कराने की मांग 
 
संबंधित सामग्री

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

नावाडीह ग्राम में संचालित अवैध खनन पर विभाग ने छापेमारी कर मशीन जब्त कर लिया है.

बिहार में स्टेशन से अवैध शराब बरामद, 9 महिला सहित 10 गिरफ्तार

बिहार में स्टेशन से अवैध शराब बरामद, 9 महिला सहित 10 गिरफ्तार

बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज, CPDS टीम और रेल पुलिस ने प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर की कार्रवाई

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

ड्रेसिंग टेबल में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद के अलावा मकान मालिक की पत्नी और बेटी के जेवरात भी गायब थे.

झारखंड के पेयजल व स्वच्छता मत्री योगेंद्र प्रसाद महतो 24 और 25 सितंबर को दो दिवसीय संथाल दौरे पर रहेंगे

झारखंड के पेयजल व स्वच्छता मत्री योगेंद्र प्रसाद महतो 24 और 25 सितंबर को दो दिवसीय संथाल दौरे पर रहेंगे

दुमका, देवघर, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा और साहिबगंज में चल रही पेयजल और स्वच्छता योजनाओं का लेंगे जायजा

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर लगातार पानी बहता रहता है.