रांची दौरे पर आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, दो दिनों तक बैठकों का रहेगा दौर

By : Vaibhaw Vikram
रांची दौरे पर आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, दो दिनों तक बैठकों का रहेगा दौर

न्यूज11 भारत 
रांची/डेस्क:
झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू 4 और 5 जून को दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचेंगे. अपने दौरे के दौरान वह संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे और पार्टी नेताओं के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने प्रभारी के दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि 4 जून को कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक आयोजित की जाएगी. इसके अलावा जिला प्रभारियों की बैठक में भी के. राजू शामिल होंगे और संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा करेंगे.

दौरे के पहले दिन लोकसभा प्रभारियों के साथ भी मंथन किया जाएगा, जिसमें आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठन विस्तार को लेकर विचार-विमर्श होने की संभावना है. वहीं 5 जून को पॉलिटिकल अफेयर कमिटी की बैठक आयोजित होगी. इसके अलावा भी कांग्रेस पार्टी की कई अहम बैठकों में प्रभारी शामिल होकर नेताओं और पदाधिकारियों से फीडबैक लेंगे. कांग्रेस नेतृत्व इस दौरे को संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक गतिविधियों की तैयारी के लिहाज से महत्वपूर्ण मान रहा है.

यह भी पढ़ें: पलामू में संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित सामग्री

शिकारीपाड़ा में अरबों का अवैध खनन, गोचर भूमि पर उठे गंभीर सवाल; ED-CBI जांच की मांग तेज

शिकारीपाड़ा में अरबों का अवैध खनन, गोचर भूमि पर उठे गंभीर सवाल; ED-CBI जांच की मांग तेज

साहिबगंज में सामने आए चर्चित खनन मामलों के बाद अब दुमका जिले के शिकारीपाड़ा क्षेत्र में भी अवैध और नियमविरुद्ध खनन को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच के आयोजन को लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट पर, एसएसपी की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग

भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच के आयोजन को लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट पर, एसएसपी की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अंतरराष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट मैच के प्रबंधन को लेकर रांची पुलिस अलर्ट मोड पर है. सुरक्षा व्यवस्थाओं के कारण मैच के दिन शहर में 5,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे.

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे Indian Air Force के अगले प्रमुख, बनाए गए Chief of the Air Staff

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे Indian Air Force के अगले प्रमुख, बनाए गए Chief of the Air Staff

केंद्र सरकार ने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को 31 अक्टूबर की दोपहर से एयर चीफ मार्शल के रैंक में 29वें Chief of the Air Staff के तौर पर नियुक्त किया है.

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर किया गया. इस MOU से स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी सहयोग और फील्ड इंप्लीमेंटेशन को बढ़ावा मिलेगा.

पलामू में एमडीएम राशन भुगतान विवाद, ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक से की भुगतान की मांग

पलामू में एमडीएम राशन भुगतान विवाद, ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक से की भुगतान की मांग

पलामू जिले केनीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के कुराइनपतरा पंचायत अंतर्गत सोंस गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में एमडीएम के राशन भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है.