बरवाडीह में कांग्रेस का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित, बीएलए को दी गई विशेष जिम्मेदारी

By : Vaibhaw Vikram
बरवाडीह में कांग्रेस का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित, बीएलए को दी गई विशेष जिम्मेदारी

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क:
बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष कमेश्वर यादव तथा यूथ कांग्रेस के प्रदेश समन्वयक विजय बहादुर सिंह उपस्थित रहे. इसके साथ ही प्रशिक्षण प्रमुख रविंद्र राम और विश्वनाथ पासवान भी शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अधिवक्ता प्रसाद ने की.

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सभी पंचायतों के बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया. उन्हें बताया गया कि एसआईआर के कारण जिन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हट गया है, उन्हें निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेजों के साथ पुनः जोड़ने में मदद करें.कार्यकर्ताओं को फॉर्म-6 एवं अन्य आवश्यक प्रपत्र भरवाकर छूटे हुए मतदाताओं का नाम पुनः मतदाता सूची में शामिल कराने की जिम्मेदारी दी गई.

जिला अध्यक्ष  ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीति और सिद्धांतों को बूथ स्तर तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे हर पंचायत और हर बूथ पर जाकर लोगों से संपर्क करें तथा उन्हें पार्टी की विचारधारा और राज्य में चल रही महागठबंधन सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराएं. प्रशिक्षक रविंद्र राम ने कहा कि संगठन में बीएलए की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है. विधानसभा, लोकसभा और पंचायत चुनावों में जीत-हार काफी हद तक उनके कार्य पर निर्भर करती है. 

इसलिए संगठन को मजबूत बनाने के लिए बीएलए को सशक्त करना जरूरी है.कार्यक्रम के दौरान कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष नसीम अंसारी ने किया.इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रंजीत राजू, जिला महासचिव राम नरेश यादव, गोपाल राजवंशी, अनिल सिंह, शिवानंद तिवारी, प्रेम कुमार, पूर्व प्रमुख पंकज कुमार गुप्ता, नीलम देवी, फिरोज अहमद, मुन्ना सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: मां की गुहार के बाद बड़ा खुलासा: बोकारो में प्रेम प्रसंग में हत्या, जंगल से मिला कंकाल, 28 पुलिसकर्मी सस्पेंड

संबंधित सामग्री

14वीं JPSC परीक्षा घोटाला: TSR के निदेशक रामबीर सिंह समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

14वीं JPSC परीक्षा घोटाला: TSR के निदेशक रामबीर सिंह समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

14वीं जेपीएससी परीक्षा घोटाला मामले में टीएसआर के निदेशक रामबीर सिंह समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से झटका लगा है.

जाली नोट मामले में दोषी सिराज अंसारी को पांच साल सश्रम कारावास की सजा, लगाया गया आर्थिक दंड 

जाली नोट मामले में दोषी सिराज अंसारी को पांच साल सश्रम कारावास की सजा, लगाया गया आर्थिक दंड 

जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नवम राजेश कुमार बग्गा की अदालत ने दोषी गाण्डेय थाना क्षेत्र के फुलजोरी निवासी सिराज अंसारी के सजा के बिंदुओं पर सुनवाई की.

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बुलाया झारखंड बंद, वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आह्वान

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बुलाया झारखंड बंद, वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आह्वान

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर 30 सितंबर को झारखंड बंद रहेगा.

चंद्रपुरा के डीवीसी आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 46 लाख के जेवर और नगद लेकर चंपत हुए अपराधी

चंद्रपुरा के डीवीसी आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 46 लाख के जेवर और नगद लेकर चंपत हुए अपराधी

चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में डीवीसी आवासीय कॉलोनी F/D-5 में दिनदहाड़े एक लाख नगदी और 45 लाख के जेवर समेत 46 लाख की चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है.

बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप CISF की छापेमारी, 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त

बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप CISF की छापेमारी, 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त

CISF ने बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप छापेमारी करते हुए 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त किया. इस छापेमारी में भारी संख्या में CISF के जवान उपस्थित रहे.