न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में सीजीएल से अफसर बने विजय कुमार तिवारी को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी. विजय कुमार तिवारी ने 17 सितंबर को याचिका दाखिल कर कोर्ट से जमानत की गुहार लगायी थी. विजय तिवारी धनबाद के राजगंज के निवासी हैं. विजय को 30 दिसंबर 2025 को नियुक्ति प्रमाण पत्र मिला था. मामले में करीब 37 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. परिक्षा का संचालन करने वाली एजेंसी बेवल, प्रिंटिंग एजेंसी आईसीएन से जुड़े लोगों के अलावा सफल अभ्यर्थी और कोचिंग संचालकों की गिरफ्तारी हुई है. सीआईडी की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. करीब 100 सफल अभ्यर्थी संदेह के घेरे में हैं. गिरफ्तार आरोपियों से हुई पूछताछ में सीआईडी को कई अहम जानकारी मिली है. सीआईडी गड़बड़ी और पेपर लीक करने के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है.
यह भी पढ़ें- स्कूल के नाइट गार्ड ने किया आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला मामला, निदेशक समेत दो गिरफ्तार